विज्ञापन

कहां है 'इश्क विश्क' का मैम्बो? 90 के दशक का पॉपुलर टीवी स्टार, अब बना जासूस

आज हम आपको 90 के दशक के एक सुपर पॉपुलर चेहरे से मिलवाने जा रहे हैं. कभी टीवी होस्ट तो भी फिल्म एक्टर इन्होंने समय समय पर अलग अलग प्रोजेक्ट्स पर हाथ आजमाया. इस बार ये जासूस बन आपको एंटरटेन करने आ रहे हैं.

कहां है 'इश्क विश्क' का मैम्बो? 90 के दशक का पॉपुलर टीवी स्टार, अब बना जासूस
विशाल मल्होत्रा ने इश्क विश्क से की थी बॉलीवुड करियर की धमाकेदार शुरुआत
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर विशाल मल्होत्रा वो नाम हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है. बता दें विशाल मल्होत्रा को फिल्म इश्क विश्क को लेकर जाना जाता है. फिल्म में एक्टर शाहिद कपूर और अमृता राव के साथ नजर आए थे. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. इसके बाद एक्टर ने काल, जन्नत, सलाम- ए- इश्क जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन उनके शानदार करियर में टीवी भी खासा योगदान रहा. वह छोटे पर्दे के एक पॉपुलर होस्ट रहे और बच्चों के फेवरेट भी. हाल ही में विशाल मल्होत्रा ने एनडीटीवी से बात करते हुए ऐसी बात बताई जो शायद ही किसी को पता हो.

 इश्क विश्क का मैम्बो बना जासूस

एक्टर विशाल मल्होत्रा ने कहा कि मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल हो गए और मुझे बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला, उसके लिए मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं. जब एक्टर से पूछा गया कि इन दिनों आप क्या कर रहे हैं? इस बात पर विशाल मल्होत्रा ने कहा कि मैं भोपाल आया हूं और मैं बहुत इमोशनल हूं, क्योंकि मैं यहां पर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा हूं. अगर काम के तौर पर बात करूं तो मैं हाल ही में एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट कर रहा हूं जो एक ओटीटी प्लेटफार्म के लिए है. हम इस प्रोजेक्ट को दूसरे देशों में शूट कर रहे हैं. मैं इस प्रोजेक्ट में एक जासूस का किरदार निभा रहा हूं.

शाहिद कपूर की एक्टिंग पर कही ये बात

शाहिद कपूर के साथ फिल्म इश्क विश्क को लेकर एक्टर ने कहा कि मैंने जब फिल्म इश्क विश्क की थी. उससे पहले मैं काफी टेलीविजन शो कर चुका था. शाहिद कपूर बहुत ही शानदार एक्टर हैं. उनका काम बोलता है. उस वक्त हमारा एक जोक होता था, जब भी कोई कॉमेडी सीन होता था तो मैं उनसे मजाक में कहता था कि मेरी कॉमेडी टाइमिंग आपसे बेहतर है. यह सुनके शाहिद कपूर हैरान ही हो जाते थे. वह अपने काम को लेकर बहुत ही सिक्योर हैं. इसलिए आज वह जिस पायदान पर हैं अपनी मेहनत की वजह से हैं.

भोपाल में सीखा साइकिल चलाना

एक्टर ने भोपाल की यादों को लेकर कहा कि जब मैं 5 साल की उम्र तक अपने दादा-दादी के साथ भोपाल में रहा हूं. मैंने भोपाल में साइकलिंग सीखी. मैं भारत भवन के आसपास साइकिल सीखता था. हम भोपाल तालाब में स्विमिंग करते थे. मेरी दादी डराने के लिए कहते थी कि तालाब के आसपास ऐसे लोग हैं जो बच्चों को खा जाते हैं. दादी मुझे सिर्फ डराने के लिए कहती थीं. ऐसी भोपाल की बहुत खूबसूरत यादें हैं. मैं कह सकता हूं कि भोपाल की सर्दी से लेकर गर्मी तक की यादें हैं. रणबीर कपूर की रामायण को लेकर एक्टर ने कहा कि अगर मुझे रामायण में काम करने का मौका मिलता तो मैं लक्ष्मण का किरदार करना पसंद करता.

ये भी पढ़ें-  'रामायण' की मंथरा ने की ऐश्वर्या राय की तारीफ में कही ये बात, बोलीं- 'बॉलीवुड में आने से पहले ही सुपरस्टार'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Vishal Malhotra Interview, Hindi News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com