Delhi: नितेश तिवारी की रामायण इन दिनों नया रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ रही है. फिल्म ने 1 हज़ार करोड़ का कलेक्शन पर कर लिया है. फिल्म के कलेक्शन को लेकर कास्ट और बाकी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं. फिल्म में दर्शकों को पहली बार रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आए हैं और रणबीर कपूर को इस किरदार में देखना उनके फैंस के लिए किसी उत्साह से काम नहीं था. वैसे तो इस फिल्म में काफी लंबी चौड़ी कास्ट है, जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस शीबा चड्ढा ने भी मंथरा का किरदार से हर किसी को इंप्रेस किया है. शीबा चड्ढा ने एनडीटीवी से बात करते हुए अपने करियर को लेकर काफी ऐसी बात कही जो शायद ही किसी को पता हो.
सुपरस्टार बन चुकी
जब शीबा चड्ढा से पुराने दिन और पुरानी फिल्मों के बारे में पूछा गया कि आपने ऐश्वर्या राय के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' में काम किया है. उस वक्त आप भी इंडस्ट्री में नई थीं? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि जब ऐश्वर्या राय ने 'हम दिल दे चुके सनम में काम किया' उससे पहले ही वह सुपरस्टार बन चुकी थीं. उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. उस वक्त उनकी बहुत चर्चा थी. वह तो पहले ही प्रख्यात पर्सनैलिटी बन चुकी थीं. वह बहुत ही ओपन हार्ट और मिलनसार एक्ट्रेस हैं. इसके अलावा जीतने भी नये एक्टर्स काम करते हैं, वो बहुत अच्छे एथिक्स के साथ आते हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैंने आयुष्मान खुराना के साथ लगभग तीन फिल्में की हैं. आयुष्मान के साथ भी बहुत अच्छा कंफर्ट रहता है. आयुष्मान के साथ जितने भी फिल्में की हैं, उनके डायरेक्टर भी बहुत अच्छे हैं. मेरा मानना है कि जब सभी लोग एक साथ अच्छा काम करते हैं तभी कोई भी चीज अच्छी बनती है.
ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स पर बच्चों को नहीं दिखेगा एडल्ट कंटेंट! माता-पिता तुरंत ऑन करें ये 4 सेटिंग
इस फिल्म से किया डेब्यू
अगर शीबा चड्ढा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने शाहरुख खान के साथ साल 1998 में आई फिल्म दिल से से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्होंने एक कैमियो किरदार निभाया. जिसके बाद उनको ऐश्वर्या राय के साथ साल 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम में अनुपमा त्रिपाठी का किरदार मिला. जिसके बाद एक्ट्रेस ने काफी छोटे-छोटे किरदार ने निभाए , जिनमें मर्डर, दिल्ली 6, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, जिस्म जैसी तमाम फिल्मों के नाम शामिल हैं. लेकिन शीबा ने बॉलीवुड की कुछ ऐसी बड़ी फिल्मों में काम किया, जिसके बाद उन्होंने खुद को इंडस्ट्री में स्थापित किया. अगर शीबा की दिग्गज फिल्मों की बात की जाए तो उसमें बधाई दो, डॉक्टर जी, खुदा हाफिज 2 जैसी तमाम फिल्मों के नाम शामिल हैं. शीबा मिर्जापुर में भी वसुधा पंडित का अहम किरदार निभा चुकी हैं और इन दिनों एक्ट्रेस रामायण में मंथरा के किरदार को लेकर चर्चा में हैं. जहां उनके किरदार को लेकर लोग अपनी अपनी राय दे रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं