विज्ञापन

जब 'हैवान' के इस एक्टर ने प्रियदर्शन के सामने लगाई नकली मूंछ, डायरेक्टर को पसंद नहीं आया अंदाज

मैं हर दिन कुछ ना कुछ इस फिल्म के सेट पर सीखता था. प्रियदर्शन सर की फिल्म का हिस्सा होना अपने आप बहुत गर्व की बात होती है और साथ में इतने दिग्गज कलाकारों के साथ काम करना, मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब मानता हूं.

जब 'हैवान' के इस एक्टर ने प्रियदर्शन के सामने लगाई नकली मूंछ, डायरेक्टर को पसंद नहीं आया अंदाज
शरीब हाशमी ने बताया हैवान फिल्म का यादगार पल
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म हैवान (Haiwaan) आज 11 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया था, इन एक्टर्स के फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक थे. काफी सालों बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान को साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया है. लोगों का यह भी मानना है कि जब ये दोनों ऐक्टर्स एक साथ किसी फिल्म में नजर आते हैं तो फिल्म सफलता की राह चुनती है और इस फिल्म से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा मशहूर एक्टर शारिब हाशमी (Sharib Hashmi) ने भी एक अहम किरदार निभाया है. हाल ही में शारिब हाशमी ने एनडीटीवी से बात की और फिल्म के साथ-साथ काफी मुद्दों को लेकर राज खोले.

फिल्मों का रीमेक

जब शारिब हाशमी से पूछा गया कि फिल्म हैवान में आपका काम करने का कैसा तजुर्बा रहा? इस बात पर एक्टर ने कहा कि फिल्म में काम करने का मेरा एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा. मैं हर दिन कुछ ना कुछ इस फिल्म के सेट पर सीखता था. प्रियदर्शन सर की फिल्म का हिस्सा होना अपने आप बहुत गर्व की बात होती है और साथ में इतने दिग्गज कलाकारों के साथ काम करना, मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब मानता हूं. जब एक्टर से पूछा गया कि यह मलयालम फिल्म की रीमेक है, आपको लगता है कि बॉलीवुड में जिन फिल्मों का रीमेक बनता है, वो ज्यादातर सक्सेसफुल होती ही हैं? इस बात पर एक्टर ने कहा कि अगर फिल्म अच्छी बनी है तो कुछ फर्क नहीं पड़ता कि रीमेक है या ओरिजिनल है. कई सारी वेल मेड फिल्मों के रीमेक सुपरहिट हुए हैं. प्रेशर तो होता ही है. रीमेक को तो लोग माइक्रोस्कोप लगाकर देखते हैं, आपको अपना बेस्ट देना ही पड़ता है. मुझे पर्सनली रीमेक से कोई एतराज नहीं है. जब हॉलीवुड में मार्टिन रीमेक बनाते हैं तो उन्हें ऑस्कर मिलता है.

ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?

मूंछ अच्छी नहीं लगी

जब एक्टर से पूछा गया कि शूट के दौरान का कोई यादगार पल हो, वो हमारे साथ शेयर करें? इस बात पर एक्टर ने कहा कि शूटिंग के पहले दिन जब मैं प्रियदर्शन सर से मिला तो मैंने एक फेक मूंछ लगाई थी. लेकिन जब मैं प्रियदर्शन सर से मिला तो उनको वो मूंछ अच्छी नहीं लगी. उन्होंने कहा कि कोई ताव वाली मूंछ लगाओ और जब मैंने वह चेंज की तो मेरा लुक एकदम इनहेंस हो गया. एक झलक में प्रियदर्शन सर ने प्रॉब्लम भी पकड़ ली और उसे सॉल्व भी कर दिया. जब एक्टर से पूछा गया कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान दोनों में से सबसे अच्छी बॉन्डिंग किसके साथ थी? इस बात का एक्टर ने जवाब दिया कि अक्षय सर के साथ तो मेरे कोई सीन नहीं थे. लेकिन ज्यादातर सिंह सैफ अली खान सर के साथ थे और उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा. हम दोनों ने विक्रम वेदा में भी दो दिन शूट किया था. इस बार कई सींस साथ शूट हुए, सैफ सर बहुत अमेजिंग को-एक्टर हैं.

फिल्म का कलेक्शन

अगर फिल्म हैवान के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 6 से 8 करोड़ के बीच का कलेक्शन किया है. वहीं रिलीज से पहले दिन लगभग फिल्म की 18000 टिकटें बिकी थीं. अब आने वाले दिनों में पता चलेगा कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहता है. लोग फिल्म के अच्छे कलेक्शन की उम्मीद कर रहे हैं. इस फिल्म को 'हनुमान अंश' कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: 29 साल पुराना वो गाना, जिसमें गेहूं के खेत में गोविंदा संग रोमांस कर रही थीं बाहुबली की राजमाता, अभिजीत-पूर्णिमा की आवाज ने मचा दी थी धूम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Sharib Hashmi, Haiwaan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com