90 के दशक की फिल्मों के गाने अपने देसी अंदाज और चुलबुले बोल के लिए खूब पसंद किए जाते थे. ऐसा ही एक गाना है ‘सन सनन सायं सायं हो रही थी रेत में, हम दोनों बैठ गए गेहूं के खेत में', जिसे सुनते ही 90s के बॉलीवुड का रंग आंखों के सामने आ जाता है. यह गाना गोविंदा और राम्या कृष्णन पर फिल्माया गया था. आज राम्या कृष्णन को दर्शक ‘बाहुबली' की राजमाता शिवगामी के नाम से ज्यादा पहचानते हैं, लेकिन एक दौर में वह हिंदी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल थीं. इस गाने को अभिजीत और पूर्णिमा ने अपनी आवाज दी थी और इसकी देसी धुन ने खूब लोकप्रियता बटोरी.
गोविंदा संग राम्या कृष्णन की दिखी चुलबुली केमिस्ट्री
गाने में गोविंदा और राम्या कृष्णन का रोमांटिक और चुलबुला अंदाज देखने को मिलता है. गेहूं के खेत, खुला माहौल और 90 के दशक की रंगीन कॉस्ट्यूम इसे उस दौर के टिपिकल फिल्मी गाने का रूप देते हैं. गोविंदा अपनी कॉमिक टाइमिंग और डांस के लिए पहले ही मशहूर थे, ऐसे में राम्या कृष्णन के साथ उनकी जोड़ी ने गाने को और दिलचस्प बना दिया.
ये Video भी देखें: बांद्रा के मशहूर गेटी गैलेक्सी थिएटर पर पुलिस की कार्रवाई
अभिजीत-पूर्णिमा की आवाज ने बढ़ाया गाने का रंग
‘हम दोनों बैठ गए गेहूं के खेत में' को अभिजीत और पूर्णिमा ने गाया था. दोनों की आवाज का अंदाज उस दौर के रोमांटिक और मस्ती भरे गानों के लिए काफी पसंद किया जाता था. गाने के बोल बेहद देसी और शरारती अंदाज में लिखे गए थे. ‘सन सनन सायं सायं' जैसी लाइनें गाने को तुरंत याद रह जाने वाला बनाती हैं. खेतों के बीच फिल्माया गया यह गीत 90s के उन गानों की याद दिलाता है, जिनमें कहानी से ज्यादा माहौल और मस्ती पर जोर रहता था.
आज राम्या कृष्णन को ‘राजमाता' के नाम से जानते हैं
इस गाने की सबसे खास बात आज के दर्शकों के लिए राम्या कृष्णन का चेहरा है. सालों बाद उन्होंने एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली' में शिवगामी देवी का किरदार निभाया. उनका दमदार अभिनय इतना चर्चित हुआ कि हिंदी दर्शकों के बीच भी उन्हें ‘बाहुबली की राजमाता' के नाम से पहचान मिलने लगी. लेकिन उनकी लंबी फिल्मी पारी में ऐसे कई पुराने किरदार और गाने हैं, जिन्हें आज दोबारा देखने पर दर्शकों को उनका बिल्कुल अलग अंदाज नजर आता है. गोविंदा के साथ ‘हम दोनों बैठ गए गेहूं के खेत में' भी उन्हीं यादगार पुराने गीतों में शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं