बॉलीवुड की कोई भी एक्ट्रेस हो जब उनसे सबसे चार्मिंग और रिस्पेक्टफुल एक्टर के बारे में पूछा जाता है, तो सबसे पहला नाम वो किंग खान यानी शाहरुख खान का ही लेती हैं. ना सिर्फ शाहरुख खान फिल्मों में ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री और रोमांस के लिए जाने जाते हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी वो महिलाओं को ऐसे ट्रीट करते हैं जैसे वो शहजादी हों. इसकी बानगी हाल ही में एक थ्रोबैक वीडियो में नजर आई, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान अपनी एक फैन को किस तरह से ट्रीट करते नजर आए यह देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जब शाहरुख से मिलने पहुंची हिजाब गर्ल
इंस्टाग्राम पर incredible.srk नाम से बने पेज पर शाहरुख खान का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें शाहरुख खान मंच पर अपने कुछ फैंस से मिल रहे हैं, जहां वो अपने सभी फैंस को गले लगा रहे हैं, पर वहीं जब काले रंग का बुर्का पहने एक महिला उनसे मिलने पहुंची, तो शाहरुख ने उन्हें सम्मान देते हुए बड़े ही अदब से आदाब करके उन्हें रिस्पेक्ट दी. उस हिजाब गर्ल भी सिर झुका के शाहरुख खान को सलाम करती नजर आईं और प्यारी सी स्माइल दी. किंग खान का ये स्वीट एंड रिस्पेक्ट फुल जेस्चर फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है.
दिल जीत रहा किंग खान का ये अंदाज
जिस तरह से शाहरुख खान महिलाओं को इज्जत देते हैं, वो हमेशा ही सराहनीय होता है और इस वीडियो में जिस तरह से वो हिजाब पहनी लड़की को झुक कर सलाम कर रहे हैं, इसे भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर 32 हज़ार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं, एक यूजर ने लिखा ये हिजाब की ताकत है, इसे देखकर हर कोई रिस्पेक्ट करने लगता है. एक अन्य यूजर ने लिखा- इसलिए तो एसआरके को किंग कहते हैं. शाहरुख के एक फैन ने लिखा कि शाहरुख हमेशा ही औरतों की इज्जत करना जानते हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि शाहरुख से यह चीज सीख कर हर मर्द को औरत की इज्जत करनी चाहिए. वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए जोरदार तैयारी कर रहे हैं, जिसमें पठान-2 और सुहाना खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म शामिल है.
Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं