विज्ञापन

सुनील ग्रोवर ने 18 साल पहले जब आमिर खान को दिया था दो टूक जवाब,‘बस..बस...मुझे मत सिखा एक्टिंग’

फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर सुनील ग्रोवर ने एक बार आमिर खान को ही बोल दिया था कि वो उन्हें एक्टिंग ना सिखाएं. पूरा माजरा क्या है इस खबर में जानें.

सुनील ग्रोवर ने 18 साल पहले जब आमिर खान को दिया था दो टूक जवाब,‘बस..बस...मुझे मत सिखा एक्टिंग’
आमिर खान और सुनील ग्रोवर का 18 साल पुराना वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा के बाद अगर इन दिनों सोशल मीडिया पर कोई कॉमेडियन छाया हुआ है तो वो हैं कपिल के ही दोस्त और जाने माने अभिनेता सुनील ग्रोवर. सुनील यूं तो एक बेहतरीन कॉमेडियन हैं लेकिन इन दिनों वो अपने एक्टिंग टैलेंट की वजह से तारीफें बटोर रहे हैं. सुनील इस वक्त कपिल के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल' में नजर आ रहे हैं. यहां कभी एक्टर मशहूर लेखक गुलजार की नकल उतारते दिखते हैं, तो कभी सलमान खान की. अगर ये हम कहें कि सुनील जिस किरदार को प्ले करते हैं उसमें समा जाते हैं तो शायद गलत नहीं होगा.

आमिर खान भी हुए सुनील की एक्टिंग के मुरीद

हाल ही में सुनील ने शो में आमिर खान की मिमिक्री की थी और उन्होंने ये काम इतना बखूबी किया था कि देखने वालों की आंखें खुली की खुल रह गई थीं. खुद आमिर खान भी उन्हें देखकर चकरा गए कि इतना जबरदस्त कॉपी कोई कैसे कर सकता है. सुनील इतने बढ़िया एक्टर हैं कि एक बार तो उन्होंने आमिर खान को ही डांट दिया था कि वो उन्हें एक्टिंग ना सिखाएं. ऐसा कब और कहां हुआ था चलिए हम बताते हैं.

ये भी पढ़ें- Sunil Grover Mimicry of Amir Khan: अमिताभ बच्चन, शाहरुख-सलमान के बाद आमिर खान की सुनील ग्रोवर ने की परफेक्ट नकल, लोग बोले- असली आमिर

सुनील ग्रोवर और आमिर खान के वीडियो में देखें सच

जब से सुनील ग्रोवर ने आमिर खान की नकल उतारी है तब से एक्टर के आमिर खान के साथ और भी वीडियो वायरल हो रहे हैं. अब हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें सुनील, आमिर खान को ही कह रहे हैं वो उन्हें एक्टिंग ना सिखाएं, हालांकि घबराएं ना ऐसा असलियत में नहीं हुआ है बल्कि, ये एक फिल्म का सीन है. ये सीन है आमिर खान की 2008 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गजनी' का, जिसमें आमिर खान, सुनील को संजय सिंघानिया बनने की प्रैक्टिस करवाते हैं तभी सुनील पलटकर उनसे कहते हैं ‘बस बस एक्टिंग मत सिखा मुझे...'. ये सीन भले ही फिल्म का है, लेकिन सुनील कितने बेहतरीन एक्टर हैं ये बात अब शायद खुद आमिर खान भी मान चुके हैं.

ये भी पढ़ें- आमिर खान की सुनील ग्रोवर ने उतारी नकल, एक्टर का आया रिएक्शन, बोले- मैं इसे मिमिक्री नहीं कहूंगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com