विज्ञापन

कपिल शर्मा से अर्चना पूरन सिंह तक की करोड़ों में है नेट वर्थ, जानें 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का कौन सा सितारा है सबसे अमीर

कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक की नेटवर्थ उड़ा देगी होश. जानें 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में प्रति एपिसोड कौन लेता है कितनी फीस.

कपिल शर्मा से अर्चना पूरन सिंह तक की करोड़ों में है नेट वर्थ, जानें 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का कौन सा सितारा है सबसे अमीर
कपिल शर्मा, अर्चना पूरना सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर की नेटवर्थ
नई दिल्ली:

कॉमेडी का सबसे लोकप्रिय शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है. चौथे सीजन में कपिल शर्मा की पूरी टीम फिर से धमाकेदार अंदाज में नजर आई. शो की मजेदार स्किट और सेलिब्रिटी गेस्ट के अलावा इन दिनों इसकी स्टार कास्ट की नेट वर्थ भी चर्चा का विषय बनी हुई है. कपिल शर्मा से अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर तक, इस शो के कलाकार न सिर्फ लोगों को हंसाते हैं बल्कि कमाई के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं. आइए जानते हैं शो की स्टार कास्ट की नेट वर्थ कितनी है.

यह भी पढ़ें: कौन है गिन्नी भाभी? सम्भालती हैं कपिल शर्मा का घर परिवार, कॉमेडियन के दोस्तों में भी है गहरी पैठ

Latest and Breaking News on NDTV

कपिल शर्मा की नेट वर्थ | Kapil Sharma Net Worth

कॉमेडी की दुनिया में कपिल शर्मा का नाम सबसे बड़े सितारों में गिना जाता है. टीवी से लेकर फिल्मों और लाइव शो तक कपिल ने जबरदस्त पहचान बनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा की कुल संपत्ति करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. 
कपिल अपने शो के प्रति एपिसोड के लिए भारी पांच कर रुपये लेते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अर्चना पूरन सिंह की नेट वर्थ | Archana Puran Singh Net Worth

शो में जज की भूमिका निभाने वाली अर्चना पूरन सिंह भी इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. फिल्मों और टीवी में लंबे करियर के बाद उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 235 करोड़ रुपये बताई जाती है. रिपोर्टों के मुताबिक, वे प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये लेती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कृष्णा अभिषेक की नेट वर्थ | Krushna Abhishek net worth

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपने मजेदार किरदारों के लिए मशहूर हैं. शो में उनका अलग अंदाज दर्शकों को खूब हंसाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ करीब 40 करोड़ रुपये बताई जाती है. वे कॉमेडी शो के प्रति एपिसोड का 10-12 लाख रुपये चार्ज करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सुनील ग्रोवर की नेट वर्थ | Sunil Grover Net Worth

सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा के शो की जान माना जाता है. जिस तरह वह किरदारों में घुस जाते हैं, वैसा किसी और के बूते की बात नहीं. उनकी नेट वर्थ 21-25 करोड़ के बीच बताई जाती है. सुनील ग्रोवर प्रति एपिसोड 25 लाख रुपये लेते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Great Indian Kapil Show 4, Kapil Sharma Net Worth, Krishna Abhishek Net Worth, Archana Puran Singh Net Worth, Sunil Grover Net Worth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com