विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2018

बाबुल सुप्रियो के 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' से पाकिस्तानी सिंगर का गाना हटाने पर डायरेक्टर का आया ये जवाब

'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के निर्देशक चाकरी तोलेटी ने पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के गाने को हटाने पर दिया ये जवाब.

बाबुल सुप्रियो के 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' से पाकिस्तानी सिंगर का गाना हटाने पर डायरेक्टर का आया ये जवाब
'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में सोनाक्षी सिन्हा हैं
  • शुक्रवार को रिलीज हो रही है फिल्म
  • सोनाक्षी सिन्हा हैं एक्ट्रेस
  • करण जौहर भी हैं फिल्म में
नई दिल्ली: 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के निर्देशक चाकरी तोलेटी ने कहा है कि फिल्म से पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान के 'इश्तेहार' गीत को हटाने की केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की मांग पर फैसला लेना अभी बाकी है. चाकरी ने कहा, "राहत फतेह अली खान के गीत पर फैसला नहीं लिया गया है. मुझे नहीं पता कि हमें इस तरह निशाना क्यों बनाया जा रहा है. हमारी फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' इस रिलीज होने वाली है और इस तरह का तनाव है. हमने कॉमेडी फिल्म बनाई है और हम किसी को आहत नहीं करना चाहते."

टीवी के मशहूर एक्टर गौरव चोपड़ा ने रचाई शादी, देखें वीडियो और Pics



सुप्रियो ने कहा था कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि जब भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, तब हम सीमा पार प्रतिभा और कौशल की तलाश क्यों कर रहे हैं. 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' एक कॉमेडी फिल्म है. यह खुद के लिए बेहतर जीवन तलाश रहे भारत में रहने वाले दो  युवाओं की कहानी है.

Video: ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ की टीम से खास मुलाकात



Bhojpuri Viral Video: होली पर बोली ये गोरी, कब आएंगे बलमा...

इसमें करण जौहर, दिलजीत दोसांझ, सोनाक्षी सिन्हा, रीतेश देशमुख, बोमन ईरानी, लारा दत्ता, सुशांत सिंह राजपूत और राणा दग्गुबाती जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा, सुपरस्टार सलमान खान अतिथि भूमिका में दिखाई देंगे. यह फिल्म पूजा फिल्म्स और बिज फिल्म्स द्वारा सह-निर्मित है.

(इनपुटः IANS)

  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Babul Supriyo, Rahat Fateh Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com