हिंदी म्यूजिक हमेशा से भारत के लोगों की जान रहा है. फिर चाहे Millennials वाली पीढ़ी हो या फिर Gen-Z 90 के दशक में आए गानों का अपना मजा है तो 20s के गाने भी किसी से कम नहीं हैं. आज हम आपको एक ऐसे गाने से रूबरू करवाने वाले हैं, जिसके दीवाने Millennials और Gen-Z दोनों ही हैं. इस गाने के बोल दिल सुकुन देने का एहसास करवाते हैं. यह गाना 16 साल पहले आया था, जो आज तक अपनी चमक नहीं खो पाया है. इस गाने का नाम 'तुम जो आए जिंदगी में' है.
इरशाद कामिल के बोल ने बनाया हिट
'तुम जो आए जिंदगी में, बात बन गई...' ये लाइन सुनते ही दिल रुक सा जाता है. 2010 की फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' का ये रोमांटिक गाना आज भी लाखों दिलों की धड़कन है. राहत फतेह अली खान की रूहानी आवाज और तुलसी कुमार की मिठास का जादू, प्रीतम का म्यूजिक और इरशाद कामिल के बोल मिलकर गाने के अंदर एक ऐसी कहानी बुनते हैं जो प्यार को मजहब और जात बना देती है. अजय देवगन और कंगना रनौत के बीच की केमिस्ट्री ने इसे और यादगार बना दिया. अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि में भी यह गाना प्यार की कोमलता को जी भरकर दिखाता है.
पूरे गाने में अजय देवगन के एक ही पड़े
राहत फतेह अली खान और तुलसी कुमार की सूफी अंदाज वाली आवाज 'तुम जो आए जिंदगी में' गाने को बेहद खास बना देती है. गाने के बोल बताते हैं कि जब सही व्यक्ति जिंदगी में आता है तो सब कुछ ठीक हो जाता है – 'इश्क मजहब, इश्क मेरी जात बन गई'.यह लाइन आज भी प्यार करने वालों का मंत्र बनी हुई है. खास बात यह है कि इस पूरे गाने में अजय देवगन सिर्फ व्हाइट शर्ट पेंट में नजर आएगे.इसके अलावा उन्होंने कोई और रंग के कपड़े नहीं पहने थे.
फिल्म के बारे में
मिलन लुथ्रिया निर्देशित 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में अजय देवगन सुल्तान मिर्जा और इमरान हाशमी शोएब खान की भूमिका में हैं. कंगना रनौत रेहाना और प्राची देसाई मुमताज के किरदार में हैं. रणदीप हुड्डा भी खास भूमिका में नजर आए. दिलचस्प बात यह है कि कंगना का रोल पहले कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. करीब 38 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' ने दुनियाभर में करीब 85 करोड़ रुपये की कमाई की और हिट घोषित हुई. भारत में नेट कलेक्शन लगभग 55-58 करोड़ रुपये रहा.
ये भी पढ़ें; 36 साल पुराना वो गाना जो उदित नारायण की आवाज में हुआ सुपरहिट, Millennials का बना नंबर वन गाना, 20 बार बदले बोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं