विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2022

शादी में डांसिंग फ्लोर पर आउट ऑफ कंट्रोल हुई आंटी, 'जय जय शिवशंकर' पर यूं किया डांस, साइड हो गए सारे मेहमान 

इस शादी की वीडियो में दिख रहा है कि सभी डांस के धून पर थिरक रहे हैं. वहीं एक सजी धजी आंटी भी नजर आ रही हैं जो सबको पीछे छोड़कर जोश में होश खो बैठती हैं और अपने अलग ही अंदाज में लगती हैं डांस करने.

शादी में डांसिंग फ्लोर पर आउट ऑफ कंट्रोल हुई आंटी, 'जय जय शिवशंकर' पर यूं किया डांस, साइड हो गए सारे मेहमान 
आंटी ने शादी में किया फनी डांस
नई दिल्ली:

शादी ऐसा मौका होता है, जब दूल्हा- दुल्हन के यार दोस्त- परिवार सभी डांस करना चाहते हैं. जिसको जैसा डांस आता है, वह अपनी मस्ती में वैसा ही डांस करना शुरू कर देता है. कई बार जोश में लोग कुछ ऐसा डांस कर जाते हैं कि देख कर लोगों की हंसी नहीं रूकती. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही शादी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि सभी मेहमान शादी में सजे धजे आए हैं. हंसी खुशी का माहौल है.   

वीडियो में दिख रहा है कि सभी डांस के धून पर थिरक रहे हैं. वहीं एक सजी धजी आंटी भी नजर आ रही हैं जो सबको पीछे छोड़कर जोश में होश खो बैठती हैं और अपने अलग ही अंदाज में लगती हैं डांस करने. डांस करने में वह इतनी मदहोश हो जाती हैं कि वह अपने सैंडल भी पहनना भूल जाती हैं. यही नहीं डांस करते करते पहले तो वह बैठती हैं, फिर आगे पीछे झुकती हैं और फिर उछलने लगती हैं.  

वीडियो में दिख रहा है कि अचानक से आंटी के ऐसा करने साथ खड़े गेस्ट को कुछ देर के लिए कुछ भी समझ में नहीं आता. सभी असमंजश की स्थिति में हैं, फिर साइड हट कर आंटी को जगह देने लगते हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Video, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video Groom Crying During Vidai Funny Video Goes Viral, Wedding Video Shoot, Wedding Video Viral, Wedding Dance Video Viral, Funny Dance Video Viral, Funny Dance Marriage Video Viral, Funny Dance Viral Video, Funny Dance Videos, Funny Dance On DJ, Funny Dance Video, Aunty Dance In Marriage, Aunty Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com