विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2019

ऋतिक और टाइगर की War ने जीता फैन्स का दिल, सिनेमाहॉल के बाहर है ये नजारा, पढ़ें ट्विटर रिएक्शन

War Twitter Reaction: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर (War)' को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं.

ऋतिक और टाइगर की War ने जीता फैन्स का दिल, सिनेमाहॉल के बाहर है ये नजारा, पढ़ें ट्विटर रिएक्शन
ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर (War)' पर आया फैन्स का जबरदस्त रिएक्शन
  • 'वॉर' पर आया फैन्स का जबरदस्त रिएक्शन
  • फिल्म को मिल रहा है फैन्स का प्यार
  • आज रिलीज हुई है ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर'
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर' रिलीज हो गई है. फिल्म के पहले शो से ही पॉजिटिव रिपोर्ट्स आ रही हैं. ट्विटर पर ऐसी फोटो शेयर की जा रही हैं जिनमें सिनेमाहॉल के बाहर फैन्स की लंबी-लंबी लाइनें लगी नजर आ रही हैं. ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर (War)' को लेकर अब ट्विटर पर फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं. फिल्म में ऋतिक की एक्टिंग और उनके एक्शन सीक्वेंस की खूब तारीफ भी हो रही है. 'वॉर' को लेकर ट्विटर पर लोगों की एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है.

War को लेकर ऋतिक और टाइगर ने फैन्स से की ये बिनती, कहा- खून और पसीने से बनीं है फिल्म तो..

एक ट्विटर यूजर ने ऋतिक रोशन (Hrithik  Roshan) और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर (War)' को लेकर लिखा, 'ओएमजी, क्या एक्शन था, ऐसा एक्शन मैंने पहले कभी नहीं देखा. ये बेहद लाजवाब है. यहां थियेटर में लोग पागल हो रहे हैं, सिटी और डांस सब कुछ.'

एक और यूजर ने लिखा, 'और ये इंटरवल हो गया. समझ नहीं आ रहा कि ऋतिक पर फोकस करूं या फिल्म पर. आज से पहले ऋतिक (Hrithik Roshan) इतने हैंडसम कभी नहीं लगे. अगर 'वॉर' के बारे में बात करें तो ये पैसा बसूल धमाका फिल्म है. इसमें सांसे रोक देने वाले एक्शन सीक्वेंस हैं.'

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'एक व्यक्ति का मेरे पास फोन आया ये बताने के लिए की सुबह 11 बजे के पहले शो के लिए ही सिनेमाहॉल के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं. फिल्म को लेकर देश में काफी क्रेज है.'

गांधी जयंती पर इस बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, कहा- जय श्री राम की हिंसा...

देखें Video: War Review और को लेकर Hrithik Roshan व Tiger Shroff की Request, तो Deepika Padukone ने खोले कुछ राज


..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
War, War Release, Tiger Shroff, Hrithik Roshan, Hrithik Roshan Film, War Fans Reaction, War Twitter Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com