विज्ञापन

83 साल का ये सुपरस्टार 4000 करोड़ की रामायणम् में बनेगा जटायु, रणबीर कपूर से है इनका खास रिश्ता

रामायणम् में जटायु के किरदार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 70 के दशक के दिग्गज सुपरस्टार इस रोल में नजर आएंगे, जो स्क्रीन पर दिखे बिना भी अपने एक्सप्रेशन और मौजूदगी से कहानी को खास बना सकते हैं.

83 साल का ये सुपरस्टार 4000 करोड़ की रामायणम् में बनेगा जटायु, रणबीर कपूर से है इनका खास रिश्ता
रामायणम् में जटायु बनेंगे बॉलीवुड के ये 83 साल के सुपरस्टार

रामायणम् को लेकर इस वक्त जो हलचल है, उसमें हर किरदार अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है. लेकिन इस बार बात उस किरदार की है जो आते ही कहानी को भावुक बना देता है, जटायु. इस रोल के पीछे ऐसा नाम जुड़ा है, जिसे हिंदी सिनेमा का सरताज कहना गलत नहीं होगा, जिसने बड़े पर्दे पर कामयाबी की ऐसी इबारत लिखी है जिसे दोहराना हर किसी के बस की बात नहीं है. 70 के दशक में जिनका सिक्का चलता था, जिनकी फैमिली खुद सुपरस्टार्स से भरी हुई है और जिनका कनेक्शन रामायणम के राम यानि रणबीर कपूर के परिवार से भी जुड़ता है. ऐसे में जटायु का ये किरदार इस बार सिर्फ एक हिस्सा नहीं, बल्कि कहानी का सबसे असरदार मोमेंट बनने की तैयारी में है.

सस्पेंस खत्म, ये हैं जटायु बनने वाले सुपरस्टार

Latest and Breaking News on NDTV

अब सस्पेंस पर पूरा पर्दा उठ चुका है. जटायु का किरदार निभाने वाले ये सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो इस किरदार में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे, जहां VFX के जरिए उनका एक्सप्रेशन जटायु में देखने को मिलेगा. साथ ही वो फिल्म के नैरेटर के तौर पर भी जुड़े रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार स्कूल में 3 बार हुए फेल, बचपन के दोस्त के सामने किया खुलासा, फ्रेंड ने ही खोल के रख दी पोल 

जटायु में दिखेगा दमदार एक्सप्रेशन

Latest and Breaking News on NDTV

इस बार जटायु को सिर्फ एक सीन तक सीमित नहीं रखा गया है. मेकर्स इस किरदार को और ज्यादा कनेक्टिंग बनाने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं. उनकी आंखों के एक्सप्रेशन को स्कैन कर जटायु के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे हर सीन और ज्यादा असरदार नजर आएगा.

70 के दशक से आज तक वही क्रेज

Latest and Breaking News on NDTV

अमिताभ बच्चन सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक पूरा दौर हैं. ‘जंजीर', ‘दीवार' और ‘शोले' जैसी फिल्मों से उन्होंने जो पहचान बनाई, वो आज भी कायम है. उनकी मौजूदगी ही किसी भी किरदार को अलग लेवल पर ले जाती है.

स्टार फैमिली और कपूर कनेक्शन

Latest and Breaking News on NDTV

उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जैसे बड़े नाम उनके परिवार का हिस्सा हैं. वहीं श्वेता बच्चन के जरिए कपूर फैमिली से उनका कनेक्शन इस खबर को और दिलचस्प बना देता है. दरअसल, श्वेता बच्चन ने निखिल नंदा से शादी की है, जिनकी मां राज कपूर की बेटी रितु नंदा हैं. इसके चलते निखिल नंदा और रणबीर कपूर कजिन हैं. और अमिताभ बच्चन का रणबीर कपूर से खास रिश्ता हो जाता है. 

स्टार कास्ट और रिलीज अपडेट

रामायणम् में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे, साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी और यश रावण के रोल में दिखेंगे. वहीं सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आ सकते हैं. फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने की तैयारी है, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 तक आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- पिता के अंतिम संस्कार में टूटी 'दयाबेन' और भाई 'सुंदरलाल', दिशा वकानी और मयूर वकानी का वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com