विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की जोड़ी हमेशा ही सुर्खियों में रहती है. अब ट्विटर पर बिना किसी कारण के हैशटैगविरुष्काडिवोर्स ( #VirushkaDivorce) ट्रेंड कर रहा है. बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर (Nandkishore Gurjar) ने पाताल लोक में अपनी फोटो का प्रयोग करने के लिए अनुष्का शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बाद में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को अनुष्का शर्मा से तलाक लेने की सलाह दी थी. अब एक ट्विटर यूजर ने उस खबर का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद हैशटैगविरुष्काडिवोर्स ( #VirushkaDivorce) ट्रेंड करने लगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस ट्रेंड में कई यूजर्स तरह-तरह के मीम बनाकर पोस्ट कर रहे हैं. बता दें कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर बीजेपी नेता नंदकिशोर गुर्जर (Nandkishore Gurjar) ने कहा था, "पाताल लोक' (Paatal Lok) वेब सीरीज बालकृष्ण वाजपेयी नाम के अपराधी के साथ एक मार्ग का उद्घाटन करते हुए मेरी और अन्य बीजेपी नेताओं की तस्वीर को दिखाया गया है. मैं वर्तमान में बीजेपी का विधायक हूं और मेरी अनुमति लिए बगैर मेरी तस्वीर का इस्तेमाल पाताल लोक में करते हुए राष्ट्रद्रोह का कार्य किया है." भाजपा नेता ने एक न्यूज चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा था कि विराट कोहली देश भक्त हैं, देश के लिए खेले हैं. ऐसे में उन्हें अनुष्का शर्मा से तलाक ले लेना चाहिए.
बता दें कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी. इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने हाल ही में आई 'पाताल लोक' (Paatal Lok) प्रोड्यूस की है, जो खूब धमाल मचा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं