विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

विराट-अनुष्का को किसी समय मीडिया का सामना तो करना ही होगा : सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा ने कहा, मैं विराट और अनुष्का को निजी तौर पर जानती हूं. एक साथ वे दोनों कमाल के हैं, अलग-अलग भी वे कमाल के हैं.

विराट-अनुष्का को किसी समय मीडिया का सामना तो करना ही होगा : सानिया मिर्जा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले दिनों इटली में शादी रचाई
कोलकाता: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने हाल ही में शादी रचाने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को 'अद्भुत' बताया है. सानिया ट्विटर के जरिये 12 दिसंबर को विराट और अनुष्का को सबसे पहले बधाई देने वालों में थीं. सानिया ने कहा, यह कमाल की बात है कि विराट और अनुष्का दोनों एक-दूसरे के साथ लंबे समय से हैं और इससे अच्छा क्या हो सकता है कि एक-दूसरे से प्यार करने वाले शादी के बंधन में बंधें. उन्होंने कहा, मैं दोनों को निजी तौर पर जानती हूं. एक साथ वे दोनों कमाल के हैं, अलग-अलग भी वे कमाल के हैं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मीडिया से बचते हुए इटली में शादी की थी. शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर 'विरूष्का' लगातार ट्रेंड करता रहा. सानिया ने कहा, 'हालांकि, एक समय पर उन्हें मीडिया का सामना करना होगा.'

सामने आई विराट-अनुष्का के हनीमून की तस्वीर, ठंड में क्लिक की ऐसी फोटो

सानिया ने कोलकाता में कहा, 'बड़े लोगों की शादियों में थोड़ी जटिलता होती है क्योंकि उन्हें बाहरी दुनिया से भी निपटना होता है, यह सिर्फ खुद तक सीमित नहीं होता.' पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली सानिया ने कहा, 'उन्हें (विराट-अनुष्का) मीडिया के बारे में पता था इसलिए वे इटली गए.हालांकि किसी समय उन्हें मीडिया का सामना करना होगा.'

विराट-अनुष्का की शादी पर खराब हुआ काजोल का मूड, दे डाली ये नसीहत

सानिया ने कहा, 'मुझे ऐसे समय में मीडिया का प्रचार बिल्कुल पसंद नहीं. शादी को लेकर पहले ही इतना तनाव होता है. मेरी बहन की शादी हुई, यह हाई प्रोफाइल शादी नहीं थी, लेकिन फिर भी काफी तनावपूर्ण रहा.'

VIDEO : एक दूजे के हुए विराट और अनुष्का
सानिया से जब 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता. मैं उस समय देश में नहीं रहूंगी. मैं 21 दिसंबर को जा रही हूं. उस दौरान मैं दुबई में रहूंगी.' (इनपुट एजेंसी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Anushka Sharma, Sania Mirza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com