शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा, वीर दास और मियांग चांग ने 'बदमाश कंपनी' नाम की एक हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म की थी, लेकिन फिल्म का प्रमोशन इवेंट उतना मजेदार नहीं रहा. एक इंटरव्यू के दौरान, एक मामूली सी बहस ने तीखी नोक-झोंक का रूप ले लिया, जिसमें अनुष्का शर्मा ने 'विवाह' एक्टर शाहिद से 'चुप रहने' को कहा. जूम इंटरव्यू की क्लिप में शाहिद कपूर, चांग से कहते हुए दिखते हैं, "अगर तुम ऐसे ही बोलते रहे तो बड़ी फिल्में करोगे चांग, शाबाश." इस पर चांग ने जवाब दिया, "मुझे करनी ही नहीं है." शाहिद ने आगे कहा, "यह बात फिल्म रिलीज होने के बाद ही कह देते, अभी इतना इंटरेस्ट क्यों दिखा रहे हो?"
यह भी पढ़ें- कौन हैं गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी, जिनके साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर, पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- शर्म आनी चाहिए, बेटी की उम्र की
इस पर अनुष्का चांग के बचाव में उतरीं और शाहिद से कहा, "आपने तो कास्ट नहीं किया है न." इससे कैमरे में एक अजीब पल कैद हो गया. अनुष्का को जवाब देते हुए शाहिद ने कहा, "आप बीच में क्यों कूद रही हैं, दो लोगों के बीच?" इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "आपने ऐसे जनरलाइज किया न." इसके बाद शाहिद ने कहा, "अभी तो मैं चांग से बात कर रहा था ना," और इशारा किया कि बीच में टोकना अनुष्का की पुरानी आदत है. इस बात से अनुष्का चिढ़ गईं और उन्होंने शाहिद से कहा, "चुप हो जाओ, शाहिद."
खबरों के मुताबिक, जब माहौल असहज हो गया, तो इंटरव्यू को जल्द ही खत्म कर दिया गया. जैसे-जैसे यह क्लिप ऑनलाइन वायरल हुई, लोगों ने इस तीखी बहस की सच्चाई पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई लोगों का मानना था कि यह बहस 'बदमाश कंपनी' फिल्म के लिए चर्चा बटोरने के मकसद से किया गया कोई प्रैंक या स्क्रिप्टेड ड्रामा हो सकता है. हालांकि, इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
'बदमाश कंपनी' के बारे में
'बदमाश कंपनी' 2010 की हिंदी क्राइम-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे परमीत सेठी ने डायरेक्ट किया है और यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा, वीर दास और मियांग चांग ने काम किया है. 1990 के दशक के बॉम्बे पर आधारित यह कहानी चार मिडिल-क्लास दोस्तों - करण, बुलबुल, चंदू और जिंग - की है, जो मिलकर एक इम्पोर्ट का बिजनेस शुरू करते हैं. सिस्टम से बचने के लिए अनोखे तरीके खोजने की उनकी काबिलियत इस बिनेस को बहुत मुनाफे वाला बना देती है, लेकिन उनकी कामयाबी के साथ-साथ मुश्किलें भी आती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं