तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन की फिल्म विक्रम ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. फिल्म को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया गया है. बहुत से देशों में कमल हासन की यह फिल्म अभी भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. यही वजह है जो फिल्म विक्रम ने कमाई के मामले तमिल सिनेमा के अंदर सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म विक्रम इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
लोकेश कंगराज द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर विक्रम में कमल हासन के साथ फहद फासिल और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं. अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबरों के अनुसार फिल्म विक्रम ने दुनिया भर में 432.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं अकेले भारत में कमल हासन की इस फिल्म ने 307.60 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म विक्रम ने जून की शुरुआत में एक हाई-स्पीड ट्रेन के रूप में शुरुआत की और अगले कुछ हफ्तों में, कॉलीवुड सिनेमा के इतिहास की किताबों में लगभग हर रिकॉर्ड को तोड़ दिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विक्रम तमिल भाषा की पहली 373 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0 थी, जिसने 288 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ऐसे में एक नजर विक्रम के पूरे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
तमिलनाडु - 181.80 करोड़ रु.
एपी / टीएस - 42.60 करोड़ रु.
कर्नाटक - 25.40 करोड़ रु.
केरल - 40.50 करोड़ रु.
शेष भारत - 17.30 करोड़ रु.
भारत - 307.60 करोड़ रुपये
उत्तरी अमेरिका - 3.35 मिलियन डॉलर
मध्य पूर्व - 5.20 मिलियन डॉलर
मलेशिया - 2.35 मिलियन डॉलर
सिंगापुर - 0.95 मिलियन डॉलर
ऑस्ट्रेलिया/न्यूजीलैंड - 0.85 मिलियन डॉलर
यूके - 1.05 मिलियन डॉलर
फ्रांस - 0.50 मिलियन डॉलर
युरोप - 1 मिलियन डॉलर
शेष विश्व - 0.75 मिलियन डॉलर
विदेशी -16 मिलियन / रु। 124.90 करोड़
दुनिया भर में - 432.50 करोड़ रुपये
शिल्पा शेट्टी ने चोटिल होने के बावजूद व्हीलचेयर पर कार्यक्रम में की शिरकत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं