साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जल्द फिल्म 'लाइगर' में नजर आने वाले हैं. उनकी यह फिल्म इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म 'लाइगर' में विजय देवरकोंडा के साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. हाल ही में यह दोनों फिल्म लाइगर का प्रमोशन करने के लिए टीवी के डांस रियलिटी शो में डीआईडी सुपर मॉम्स में पहुंचे.
यहां पहुंचकर विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने शो की जज उर्मिला मातोंडकर, भाग्यश्री और रेमो डिसूजा के साथ काफी मस्ती और मजाक किया. इस दौरान विजय देवरकोंडा ने अपने बचपन के क्रश का भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि बचपन से उर्मिला मातोंडकर और भाग्यश्री उनके क्रश हैं. विजय देवरकोंडा ने कहा, 'मैं उर्मिला मैम और भाग्यश्री मैम का बहुत बड़ा फैन हूं और मैंने आज तक उनका सारा काम देखा है. जब से मैं छोटा था, मुझे उर्मिला मैम और भाग्यश्री मैम पर क्रश था, और मेरा अभी भी उन पर थोड़ा क्रश है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं विजय देवरकोंडा की यह बात सुन उर्मिला मातोंडकर और भाग्यश्री शर्माने लगती हैं. आपको बता दें कि फिल्म लाइगर का निर्देशन पूरी जगन्नाथ ने किया है. जबकि निर्माता करण जौहर हैं. फिल्म का पूरा नाम लाइगर : साला क्रॉसब्रिड है. यह हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 25 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म लाइगर को लेकर विजय देवरकोंडा के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. उनकी यह फिल्म लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है. बीते दिनों फिल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज हुआ थ, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं.
मुंबई: 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' में ऋतिक रोशन ने दिये फोटो पोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं