विज्ञापन

रश्मिका मंदाना के देवर ने खूब लुटाया नई भाभी पर प्यार, भाई विजय देवरकोंडा की शादी पर लिखा स्पेशल पोस्ट

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को नए जीवन की शुरुआत पर सितारों ने शुभकामनाएं दीं. जबकि एक्ट्रेस के देवर ने भाभी पर खूब प्यार लुटाया. 

रश्मिका मंदाना के देवर ने खूब लुटाया नई भाभी पर प्यार, भाई विजय देवरकोंडा की शादी पर लिखा स्पेशल पोस्ट
रश्मिका मंदाना के लिए देवर आनंद देवरकोंडा ने लिखा स्पेशल पोस्ट
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें साझा कर इंटरनेट पर धूम मचा दी. जैसे ही इस न्यूलीमैरिड कपल ने अपने परीकथा जैसे विवाह समारोह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, मनोरंजन जगत के कई सितारों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं. लेकिन इस बीच विजय देवरकोंडा के भाई और एक्टर आनंद देवरकोंडा ने एक स्पेशल नोट अपने भाई और भाभी रश्मिका मंदाना के लिए शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

न्यूलीमैरिड रश्मिका-विजय के लिए आनंद देवरकोंडा ने लिखा ये स्पेशल पोस्ट

इंस्टाग्राम पर पर न्यूलीमैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के साथ फोटो शेयर करते हुए आनंद देवरकोंडा ने कैप्शन लिखा, "कई बार ऐसा हुआ जब फैंस चिल्लाते थे, 'वदीना, एला उनारू?' और मुझे कभी समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूं. लेकिन आज, मेरे भाई की शादी हो गई है और मुझे अपनी वदीना (तेलुगू में भाभी को वदीना) के रूप में सबसे पॉजिटिव और दयालु इंसान मिल गई है. मैं प्रार्थना करता हूं कि वे अपनी बाकी की जिंदगी यानी जिंदगी भर के लिए ऐसे ही मुस्कुराते रहें. " इस पोस्ट पर फैंस ने भी खूब रिएक्शन दिया है. 

ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बीच कितना है उम्र का फासला, नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान

कृति सेनन ने रश्मिका पर लुटाया प्यार

Latest and Breaking News on NDTV

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन, जो जल्द ही फिल्म ‘कॉकटेल 2' में पहली बार रश्मिका के साथ नजर आएंगी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भावुक संदेश लिखा. उन्होंने लिखा, “उफ्फ... इस फ्रेम में कितना प्यार और खुशियां हैं. आप दोनों को बधाई! रश्मिका और विजय, आपको जीवनभर खूबसूरत यादें और ऐसा प्यार मिले जो आपको एक साथ जीवंत और सुकूनभरा एहसास कराए. रशू... मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं. आंसुओं के साथ तुम्हारी वह मुस्कान मुझे इमोशनल कर गई. तुम सबसे साफ दिल वाले लोगों में से एक हो, जिनसे मैं मिली हूं, और तुम सारी खुशियों की हकदार हो. आप दोनों को एक बड़ा सा आलिंगन.”

सेलेब्स ने भी दिया रिएक्शन

इसके अलावा एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी शादी की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए “बधाई” लिखा और विजय व रश्मिका को टैग किया. रश्मिका के सह-कलाकार आयुष्मान खुराना ने उनकी शादी की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “दिल से बधाई हो दोस्तों!”. नेहा धूपिया ने लिखा, “आप दोनों को बधाई.” ईशान खट्टर ने लिखा, “बधाई हो दोस्तों!” भूमि पेडनेकर ने टिप्पणी की, “बधाई.” मौनी रॉय ने लिखा, “बहुत प्यारा. बधाई हो प्रेमियों.” रकुल प्रीत सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आप दोनों के दिल हमेशा जुड़े रहें और आपका घर शांति व खुशियों से भरा रहे. इस खूबसूरत शादी के लिए आप दोनों को बधाई.”

ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा के पति बनने के बाद पहली पोस्ट, इन तीन वजहों से रश्मिका मंदाना से करनी पड़ी शादी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Deverakonda, Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna, Rashmika Mandanna And Vijay Deveragonda Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com