विज्ञापन

शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी लेकर आ रही कॉकटेल-2, इस दिन फिल्म होगी रिलीज

अभिनेता शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी फिल्म 'कॉकटेल-2' रिलीज के लिए लाइन पर है. शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया.

शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी लेकर आ रही कॉकटेल-2, इस दिन फिल्म होगी रिलीज
कॉकटेल 2 इस दिन हो रही रिलीज

अभिनेता शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी फिल्म 'कॉकटेल-2' रिलीज के लिए लाइन पर है. शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया. फिल्म में शाहिद के साथ कृति और रश्मिका नजर आएंगी. कृति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फर्स्ट लुक जारी किया. इसमें तीनों स्टार्स की पहली झलक देखने को मिल रही है. पोस्टर में लिखा है, "आगामी बुधवार को सिर्फ सिनेमाघरों में पहला लुक रिलीज होगा. फिल्म 19 जून को विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी."

अभिनेत्री ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "और जानकारी पाने के लिए इस बुधवार, 18 मार्च को थिएटर जरूर जाएं." कृति के पोस्ट करने के बाद इंडस्ट्री के उनके दोस्त और साथी कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी. 'कॉकटेल-2' के कुछ हिस्सों की शूटिंग इटली में हुई है. इसकी जानकारी अभिनेत्री कृति सेनन ने खुद दी थी. उन्होंने इटली शेड्यूल रैपअप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. इस फिल्म में शाहिद कपूर एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं. यह एक लव ट्राइएंगल होगी. 

बता दें कि 'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है. इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. यही वजह है कि मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं. 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' का निर्देशन भी होमी अदजानिया ने किया था. फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे. यह फिल्म डायना की डेब्यू फिल्म थी. यह फिल्म दोस्ती, प्यार और जटिल रिश्तों की कहानी थी, जो लंदन की पृष्ठभूमि पर बनी थी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com