विज्ञापन

विजय देवरकोंडा के पति बनने के बाद पहली पोस्ट, इन तीन वजहों से रश्मिका मंदाना से करनी पड़ी शादी

टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विजय देवराकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को अपनी शादी की खुशखबरी दुनिया के साथ शेयर की. उन्होंने अपनी सबसे करीबी दोस्त रश्मिका मंदाना को जीवनसाथी बना लिया है.

विजय देवरकोंडा के पति बनने के बाद पहली पोस्ट, इन तीन वजहों से रश्मिका मंदाना से करनी पड़ी शादी
विजय देवरकोंडा के पति बनने के बाद पहली पोस्ट

टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विजय देवराकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को अपनी शादी की खुशखबरी दुनिया के साथ शेयर की. उन्होंने अपनी सबसे करीबी दोस्त रश्मिका मंदाना को जीवनसाथी बना लिया है. विजय देवराकोंडा ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखकर यह ऐलान किया. पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे एक दिन उन्हें अपनी दोस्त की बहुत याद आई और उसी याद ने उन्हें यह बड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया. साथ ही विजय देवराकोंडा ने रश्मिका मंदाना से शादी क्यों की इसका भी खुलासा किया है. 

विजय देवराकोंडा की वजहें

विजय ने लिखा कि कभी-कभी ऐसा लगता था कि बिना उस दोस्त के पूरा दिन अधूरा रह जाता. खाना खाते वक्त मन करता कि वो सामने बैठी हो तो स्वाद दोगुना हो जाए. जिम में वर्कआउट करते समय भी अकेलेपन की वजह से थकान जल्दी लगने लगती. अगर वो साथ होती तो सब कुछ मजेदार और आसान लगता. कहीं भी हों, उनकी मौजूदगी से घर जैसा सुकून और शांति मिलती. इसलिए मैंने सोचा कि ऐसी खास दोस्त को जिंदगी भर के लिए साथ रखना ही सबसे अच्छा फैसला होगा. इस पोस्ट के साथ विजय ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें और एक छोटा वीडियो भी शेयर किया.

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी

दोनों की शादी उदयपुर के एक लग्जरी होटल में हुई. सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों से मुख्य रस्में पूरी की गईं. रश्मिका की कोडावा परंपरा के अनुसार भी कुछ खास रस्में होंगी. फैंस इस जोड़ी को प्यार से ‘विरोश' कहते हैं. शादी का नाम भी ‘द वेडिंग ऑफ विरोश' रखा गया है. विजय और रश्मिका पहली बार 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम' में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की केमिस्ट्री ने सबको पसंद आई. बाद में ‘डियर कमरेड' में भी वे साथ नजर आए. लंबे समय से उनकी जोड़ी को लेकर चर्चा चल रही थी. अक्टूबर 2025 में सगाई की खबर आई थी. अब आखिरकार वे पति-पत्नी बन गए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com