विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2022

'लाइगर' के प्रमोशन पर विजय देवेराकोंडा को देख लड़कियों ने खोया अपना आपा, Video हुआ वायरल 

इन दिनों अनन्या और विजय फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं. विजय देवेराकोंडा और अनन्या पांडे अलग-अलग शहरों में घूम-घूमकर अपनी फिल्म प्रमोट कर रहे हैं, जिसके कई वीडियोज अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.

'लाइगर' के प्रमोशन पर विजय देवेराकोंडा को देख लड़कियों ने खोया अपना आपा, Video हुआ वायरल 
वडोदरा पहुंचे विजय और अनन्या
नई दिल्ली:

विजय देवेराकोंडा और अनन्या पांडे की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाइगर' कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में इन दिनों अनन्या और विजय फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं. विजय देवेराकोंडा और अनन्या पांडे अलग-अलग शहरों में घूम-घूमकर अपनी फिल्म प्रमोट कर रहे हैं, जिसके कई वीडियोज अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. ऐसे में एक बार फिर अनन्या पांडे और विजय देवेराकोंडा का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को अपने फैन्स से घिरा हुआ देखा जा सकता है. 

इस वीडियो को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनन्या और विजय अपने फैन्स से घिरे हुए हैं और उनके फैन्स ने दोनों को फूलों की एक बहुत बड़ी माला पहनाई है. खासकर लड़कियां विजय को देख ओवर एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं. वे विजय से हाथ मिलाते हुए और उनसे बातें करते हुए देखी जा सकती हैं. बता दें यह वीडियो वडोदरा का है, जहां लाइगर के दोनों सितारे अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंचे थे. इस वीडियो को कुछ ही देर में हजारों की संख्या में लाइक्स आ गए हैं. 

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब विजय को देख फैन्स ने अपना आपा खोया है. इससे पहले भी जब विजय फिल्म के प्रमोशन के लिए नई मुंबई में स्थित सीजन मॉल पहुंचे थे तो वहां भी अपने चहेते सितारे को देख पब्लिक खुशी के मारे बेकाबू हो गई थी. इस इवेंट में फैन्स को कंट्रोल करना इतना मुश्किल हो गया था कि विजय बीच में ही इवेंट छोड़कर चले गए थे. गौरतलब है कि पूरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित 'लाइगर साला क्रॉसब्रिड' हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 25 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

VIDEO: नोरा फतेही खूबसूरत कैजुअल अंदाज में आईं नज़र, फैंस संग क्लिक कराई फोटोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Deverakonda, Ananya Panday, Liger, Vijay Deverakonda Viral Video, Liger Promotion Video, Vijay Deverakonda And Ananya Panday, Vijay Deverakonda Latest Video, Liger Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com