विज्ञापन

Ranabaali Teaser: 150 साल पुराना वो दर्दनाक इतिहास, जिसे दुनिया से छिपा दिया गया! विजय-रश्मिका की जोड़ी दिखाएगी अंग्रेजों का अत्याचार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबाली’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म 1876-1878 के भयानक अकाल और अंग्रेजों के अत्याचार की अनकही कहानी दिखाएगी.

Ranabaali Teaser: 150 साल पुराना वो दर्दनाक इतिहास, जिसे दुनिया से छिपा दिया गया! विजय-रश्मिका की जोड़ी दिखाएगी अंग्रेजों का अत्याचार
रश्मिका-विजय की फिल्म Ranabaali का टीजर रिलीज

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राणाबाली' का दमदार टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में दोनों एक ऐसी ऐतिहासिक कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. रायालसीमा की धरती से उठे एक तेलुगु शख्स ‘राणाबाली' के किरदार में विजय नजर आएंगे, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी और संघर्ष की साथी बनी हैं. हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वॉस्लू एक अत्याचारी अंग्रेज की भूमिका निभा रहे हैं. माइथ्री मूवी मेकर्स की यह फिल्म 1876-1878 के भयानक अकाल और उस दौर के लोगों के दर्द को पर्दे पर दिखाएगी.

अंग्रेजों के दौर का वो अकाल, जिसने लाखों जिंदगियां उजाड़ दीं

फिल्म की कहानी 1876 से 1878 के बीच पड़े उस भयानक अकाल से जुड़ी है, जिसने दक्षिण भारत से लेकर पश्चिम भारत तक लाखों लोगों की जिंदगी बदल दी थी. इस दौर को इतिहास में ग्रेट इंडियन फेमिन के नाम से भी जाना जाता है. बताया जाता है कि इस अकाल में करीब 55 लाख से 82 लाख लोगों की जान गई थी. इसकी वजह सिर्फ बारिश की कमी नहीं थी, बल्कि अंग्रेजों की नीतियों और अनाज के निर्यात ने भी हालात को और खराब कर दिया था. लोगों के पास खाने तक के लिए अनाज नहीं था, लेकिन उस समय भी अनाज बाहर भेजा जा रहा था.

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

विजय-रश्मिका की जोड़ी के साथ दिखेगा एक अनकहा संघर्ष

‘राणाबाली' में विजय देवरकोंडा एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने लोगों के दर्द और अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ खड़ा होता है. रश्मिका मंदाना फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका में हैं. वह सिर्फ उनकी जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि उनके संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर चलने वाली साथी भी बनी हैं. फिल्म में दोनों की जोड़ी एक अलग अंदाज में नजर आएगी. जहां विजय का किरदार लोगों के हक के लिए लड़ता दिखाई देगा, वहीं रश्मिका का किरदार उस लड़ाई में उनका साथ देता नजर आएगा.

अर्नोल्ड वॉस्लू बने अत्याचारी अंग्रेज

हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वॉस्लू फिल्म में एक अत्याचारी अंग्रेज की भूमिका निभा रहे हैं. टीजर में उनका किरदार अंग्रेजी हुकूमत की क्रूरता और उस दौर के लोगों पर हो रहे अत्याचार की झलक देता है. फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स कर रहा है. मेकर्स ने टीजर के जरिए यह संकेत दिया है कि ‘राणाबाली' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इतिहास के उस पन्ने को सामने लाने की कोशिश है, जिसे लंबे समय तक भुला दिया गया. अब देखना होगा कि यह फिल्म दर्शकों के सामने उस दौर की कहानी को किस तरह पेश करती है.

यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी तक पहुंचा 132 करोड़ कमाने वाली हनुमान अंश का जादू, बोलीं- 'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranabaali, Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com