पंचायत का पांचवा सीजन 3 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर आने को तैयार है, जिसमें क्रांति देवी-बनराकस और मंजू देवी- बृजभूषण के बीच जंग देखने को मिलेगी. जबकि रिंकी और सचिव जी के बार प्यार की शुरूआत होते हुए देखने को मिलने वाली है. लेकिन इन सबके बीच पंचायत के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार अपना अलग अवतार दिखाने के लिए तैयार हैं. जहां एक तरफ वह थ्रिलर फिल्म दालिंब में नजर आएंगे तो वहीं दूसरी तरफ उनकी अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'टेढ़ी है पर मेरी है' की शूटिंग पूरी हो गई है, जिसमें वह आरजे महवश के साथ दिखने वाले हैं. इसे लेकर आरजे महवश ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि जितेंद्र कुमार के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा था.
आरजे महवश और जितेंद्र कुमार की नई फिल्म
एक्ट्रेस और आरजे महवश अपनी अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'टेढ़ी है पर मेरी है' में एक्टर जितेंद्र कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हो चुकी है. इस प्रोजेक्ट पर काम करने का अपना अनुभव शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उनके रोल के लिए काफी फिजिकल स्ट्रेंथ और कई दिनों की प्रैक्टिस की जरूरत थी. अभिनेत्री ने अपने को-स्टार और अभिनेता जितेंद्र कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को शेयर किया.
उन्होंने कहा, "ये एक शानदार अनुभव था. दूसरे प्रोजेक्ट्स के अलग, इसमें काफी फिजिकल स्ट्रेंथ की जरूरत थी और अपने पार्ट की तैयारी के दौरान कई दिनों तक प्रैक्टिस करनी पड़ी, लेकिन जब आपको अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ स्क्रीन शेयर करने को मिलता है, तो पूरा सेट और माहौल अपने आप ही ज्यादा कम्फर्टेबल और मजेदार हो जाता है. जीतू जो करते हैं, उसमें बहुत अच्छे हैं, जाहिर है, और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा."
उन्होंने कहा, "इसके अलावा, मुझे सच में लगता है कि फिल्म हमारे दर्शकों को बहुत पसंद आएगी और वे हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. फिल्म बहुत अच्छी बनी है. हमारे डायरेक्टर जयेश सर को बस यही पता है कि सबसे बेस्ट कैसे निकलवाना है."
ये भी पढ़ें- पवन सिंह का रोमांटिक भोजपुरी गाना, खुशी कक्कड़ ने की साड़ी की डिमांड, शानदार केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
रोमांटिक कॉमेडी है टेढ़ी है पर मेरी है
फिल्म 'टेढ़ी है पर मेरी है' को जयेश प्रधान ने निर्देशित किया है. इसे प्रदीप सिंह ने लिखा है और रेमो डिसूजा प्रस्तुत कर रहे हैं. फिल्म के यूनिक कॉन्सेप्ट के बारे में बात करते हुए डिसूजा ने एक बयान में कहा, "फिल्म मेकर के तौर पर अपनी जर्नी में, मुझे हमेशा ऐसी कहानियां पसंद आई हैं जो हकीकत से जुड़ी हों, फिर भी उनमें एक अलग चमक हो. 'टेढ़ी है पर मेरी है' बिल्कुल वैसी ही है, ये अपूर्णता का जश्न मनाती है."
उन्होंने आगे कहा, "ये किसी और में अपने जैसा पागलपन ढूंढने के बारे में है, और जितेंद्र कुमार जैसे रिलेटेबल और भरोसेमंद एक्टर के साथ होने से, जिनमें कॉमेडी और इमोशन को बेहतरीन तरीके से मिलाने की काबिलियत है, ये पक्का हो जाता है कि ये फिल्म दर्शकों के दिलों को छू जाएगी." यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसके जरिए महवश बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में वह नगमा का किरदार निभाती नजर आएंगी, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके बढ़ते करियर का अहम पड़ाव होगा.
ये भी पढ़ें- DDLJ की छुटकी पूजा रूपारेल ने शेयर किया वीडियो, रो रोकर बोलीं- खींचकर ले गई पुलिस
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं