पंचायत सीजन 5 से पहले मेकर्स की हॉरर मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. प्राइम वीडियो पर आज सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फैंटेसी मिस्ट्री ड्रामा 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है. दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी वन, भारतीय लोककथाओं पर बनाई गई एक ऐसी डर महसूस कराने वाली कहानी है, जो दर्शकों को अपनी सीट से आखिरी पल तक बांधे रखेगी. वन को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और TVF मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रेजेंट किया गया है. जबकि 11:11 के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया गया है. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में लीड एक्टर्स के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी ने भी अहम किरदार निभाया है. ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस करने के बाद, फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम हो रही है.
'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की कहानी
'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में ऋषि (सिद्धार्थ मल्होत्रा) अपनी पत्नी ममता (तमन्ना भाटिया) के साथ अपने गांव आता है, वहां की अपनी जमीन बेचने के लिए. हालांकि, गांव पहुंचे ऋषि को वनदेवी के संरक्षण में आने वाले एक पवित्र जंगल से जुड़ी योजना के बीच मौजूद पाया जाता है. दरअसल, पवित्र जंगल से होकर सड़क बनाने और विकास की योजना रहती है, जो सालों पुरानी मान्यताओं के बीच एक टकराव का माहौल छेड़ देती है. जहां ममता गांव वालों के रीति रिवाज का सम्मान करती है, वहीं ऋषि अपना विश्वास खो दिया होता है और इस तरह से वह उनके द्वारा मिलने वाली चेतावनियों को भी नजरअंदाज करता है, खास कर के सूरज डूब जाने के बाद जंगल में न जाने की चेतावनी.
लेकिन, जब वह सदियों पुराने नियम को तोड़ता है, तब उसके साथ एक के बाद एक डरावनी घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है. इस तरह से वह रहस्य और ताकत से भरी दुनिया में खुद को उलझा हुआ पाता है, जिसे समझना उसके बस से बाहर है. जबरदस्त एक्शन, डर और सस्पेंस के साथ कई दिलचस्प किरदारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, जहां जंगल अपने अंदर कई राज छिपाए हुए है, सदियों पुरानी मान्यताएं सच होती नजर आती हैं और कुछ रहस्य ऐसे हैं, जिन्हें जानने की कोशिश न करना ही बेहतर है.
'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के डायरेक्टर ने क्या कहा?
डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने कहा, "द वन' के जरिए हम ऐसी कहानी दिखाना चाहते थे, जो अपनी मिट्टी और जड़ों से जुड़ी हुई महसूस हो. इस कहानी को अरुणाभ कुमार ने लिखा और प्रोड्यूस किया है. यह उनके बचपन के अनुभवों से जुड़ी है. मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने यह कहानी हमारे साथ साझा की और इसे पर्दे पर उतारने का मौका दिया. हम सभी बचपन से ही लोककथाओं, मान्यताओं और ऐसी जगहों के बारे में कहानियां सुनते आए हैं, जहां जाने से हमें मना किया जाता था. फिल्म की असली कहानी प्रकृति का सम्मान करने और उसके संतुलन को बिगाड़ने की कीमत चुकाने के बारे में है, जिसे एक दिलचस्प और रोमांचक कहानी के जरिए दिखाया गया है. सिद्धार्थ और तमन्ना ने अपने किरदारों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं