विज्ञापन

पत्नी के घर जाकर क्यों नहीं बस सकता पति? ये प्रेम मोल लिया एक्ट्रेस ने पूछा सवाल, कहा- ससुराल क्या होता है

एक्ट्रेस सीमा पावहा ने ट्रेलर लॉन्च को लेकर कहा कि उस दिन सभी लोग बहुत खुश थे. हम सभी में बहुत उत्सुकता थी, क्योंकि ऐसा कभी होता नहीं है. बहुत सी फिल्में ऐसी होती हैं, जिसमें हमारा सिर्फ फॉर्मेलिटी के लिए जाना होता है. हम सोचते हैं कि उसमें हमने छोटा सा किरदार किया है.

पत्नी के घर जाकर क्यों नहीं बस सकता पति? ये प्रेम मोल लिया एक्ट्रेस ने पूछा सवाल, कहा- ससुराल क्या होता है
ये प्रेम मोल लिया की एक्ट्रेस सीमा पाहवा ने कहा- लड़का- लड़की के घर क्यों नहीं रह सकता
YouTube
नई दिल्ली:

राजश्री की फिल्म ये प्रेम मोल लिया आने वाली 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. बीते दिनों इस फिल्म का धूमधाम से ट्रेलर लॉन्च हुआ. जिसमें फिल्म की कास्ट आयुष्मान खुराना, शरवरी वाघ और बाकी तमाम लोग नजर आए थे. इस फिल्म में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सीमा पावहा भी अहम किरदार निभाने जा रही हैं. हाल ही में सीमा ने एनडीटीवी से फिल्म के साथ-साथ इन दिनों चल रहे घर-शादी के संबंध में अपनी राय रखी.

लड़की ही अपना घर छोड़कर.. 

एक्ट्रेस सीमा पावहा ने ट्रेलर लॉन्च को लेकर कहा कि उस दिन सभी लोग बहुत खुश थे. हम सभी में बहुत उत्सुकता थी, क्योंकि ऐसा कभी होता नहीं है. बहुत सी फिल्में ऐसी होती हैं, जिसमें हमारा सिर्फ फॉर्मेलिटी के लिए जाना होता है. हम सोचते हैं कि उसमें हमने छोटा सा किरदार किया है. चलो ऐसे ही चलते हैं. लेकिन  राजश्री की यह ऐसी फिल्म थी, जिसमें जितने भी लोग इवेंट में आए थे, अपने दिल से आए थे. मैं इसका सारा श्रेय सूरज बड़जात्या जी को देना चाहती हूं. फिल्म में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक फैमिली फिल्म है. इसमें दर्शक बहुत कुछ अंदाजा लगा सकते हैं. क्योंकि घर गृहस्ती की फिल्मों में माँ, मौसी, चाची यही किरदार होते हैं. इस फिल्म में सबसे ज्यादा इस चीज पर फोकस किया है कि हमेशा लड़की ही अपना घर छोड़कर लड़के के पास क्यों आती है. लड़का क्यों लड़की के घर नहीं बस सकता. ससुराल क्या होता है? मायका क्या होता है? सिर्फ घर होना चाहिए. इस फिल्म में हमारे बहुत प्यारे से किरदार हैं. जिनका दर्शक बहुत पसंद करेंगे.

ये बहुत अच्छी सोच

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिल्म में यह बहुत अच्छी सोच है कि हमेशा लड़की ही अपना पूरा घर छोड़कर एक दूसरे परिवार में चली जाती है. जहां वह किसी को नहीं जानती. जब लड़का अपने पूरे परिवार के साथ लड़की के घर आए, तभी तो एक परिवार बनेगा. जब एक दूसरे के साथ बैठेंगे, तब रिश्ते मजबूत होंगे. जब 1 साल पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है. उस वक्त जरूरी होता है कि लड़का-लड़की के परिवार को साथ रहना चाहिए. क्योंकि एक दूसरे के परिवारों से बहुत कुछ सीखने के लिए मिलता है. इन दिनों बहुत तलाक हो रहे हैं. इस तरीके की दुनिया में इस तरीके की सोच बहुत अच्छी है. यह फिल्म देखने के बाद कुछ लड़के हिम्मत कर सकेंगे कि वह अपने ससुराल में जाकर रहने लगें. आजकल लड़के अपने ससुराल में सिर्फ कुछ मौकों पर ही आते हैं. चीज बदलने से मजा बहुत आएगा. क्योंकि एक नई दुनिया एक्सप्लोर करने का समय आ गया है. मुझे लगता है कि हम कहीं ना कहीं अटक गए हैं. काफी चीज़ हमको परिवारों से दूर लेकर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- Maatrubhumi Madirapan song: मातृभूमि का मदिरापान गाना रिलीज, 61 के सलमान खान का जवानों संग जमकर डांस, स्वैग ने जीता दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Seema Pahwa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com