विज्ञापन

सलमान की आवाज पर रानी मुखर्जी ने लगाए थे ठुमके, 27 साल बाद भी पसंद किया जा रहा ये गाना, चांदी की डाल पर नाचा था सोने का मोर

सलमान खान को आपने कई करिदारों में देखा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो एक्टिंग के साथ सिंगिंग भी करते हैं. साल 1999 में आई उनकी फिल्म हैलो ब्रदर ने सलमान ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की थी बल्कि बतौर सिंगर इस फिल्म में उनका डेब्यू भी हुआ था. इसके एक सुपरहिट गाने को उन्होंने खुद गाया था और उस पर परफॉर्म भी किया था.

सलमान की आवाज पर रानी मुखर्जी ने लगाए थे ठुमके, 27 साल बाद भी पसंद किया जा रहा ये गाना, चांदी की डाल पर नाचा था सोने का मोर
सलमान खान का पहला गाना बना था सुपरहिट
YouTube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में अगर 90 के दौर की बात करें तो, उस समय पर कुछ ऐसे गाने बने हैं, जो भुलाए नहीं भूलते हैं. आज हम 1999 में आए एक ऐसे ही गाने के बारे में बताएंगे, जिसको सुनते ही पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं. ये गाना ऐसा है कि आज भी शादी और फंक्शन में इस गाने पर लोग डांस जरूर करते हैं. इस गाने में सलमान खान और रानी मुखर्जी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी. ये गाना साल 1999 में आई फिल्म 'हैलो ब्रदर' का था. इस गाने की खासियत थी कि इस गाने को सलमान खान ने खुद अपनी आवाज दी थी. इस गाने को इसके संगीत के साथ इसके मजेदार बोल के लिए भी खूब पसंद किया गया था. 

सलमान खान ने पहली बार इस गाने में आजमाया था सिंगिंग का हुनर

फिल्म 'हैलो ब्रदर' का गाना 'चांदी की डाल पर'  को सलमान खान और अलका याग्निक ने अपनी आवाज से सजाया था. ये  पहली बार था जब सलमान खान ने किसी गाने को अपनी आवाज दी थी. गाने का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया था, जबकि गाने के बोल सुधाकर शर्मा ने लिखे थे. ये फिल्म सलमान खान के सिंगिंग डेब्यू के लिए भी खास थी. गाने में सलमान खान का मस्तीभरा अंदाज और अलका याग्निक की आवाज ने इसे एक अलग ही पहचान दिलाई. इसके साथ ही इस गाने को खास बनाया सलमान और रानी मुखर्जी की शानदार केमिस्ट्री और मस्तीभरे अंदाज ने. गाने के बोल, संगीत और इसका फिल्मांकन इसे खास बनाता है. गाने के बोल इस तरह हैं-

ये भी पढ़ें: मराठी गाना, यूट्यूब पर 2024 हुआ पॉपुलर, बॉलीवुड ने 2026 में बनाया सुपरहिट, गांव की छोरे ने की प्रेमिका की तारीफ

चाँदी की डाल पर सोने का मोर (हे)
सोने का मोर (हे)
ताक झांक ताक करे नीचे का चोर
घेऊन टाक
चाँदी की डाल पर सोने का मोर
सोने का मोर
ताक झांक ताक करे नीचे का चोर
घेऊन टाक

फ्लॉप फिल्म के बिके 22 लाख कैसेट

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी, लेकिन सलमान खान ने इसको एक डिजॉस्टर बताया था. तो वही रानी मुखर्जी ने इस फिल्म को अपने करियर की सबसे खराब फिल्म का तमगा दे दिया था. लेकिन इन सबके बावजूद भी इस फिल्म के गाने लोगों को बेहद पसंद आया. जिसमें से एक गाना 'तेरी चुनरिया दिल ले गई' को लोग आज भी बड़े चाव से सुनते हैं.  बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, इस फिल्म के संगीत एल्बम की करीब 22 लाख कैसेट बिकी थीं. इसी के साथ यह एल्बम उस साल का आठवां सबसे ज्यादा बिकने वाला म्यूजिक एल्बम बन गया था.

फिल्म की कहानी और बजट

ये एक एक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे सोहेल खान ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में सलमान खान, रानी मुखर्जी, अरबाज खान और शक्ति कपूर ने अभिनय किया था. फिल्म में सलमान खान ने एक भूत का रोल प्ले किया था. जिसमें विशाल ( अरबाज खान) और रानी मुखर्जी आपस में प्यार कर लेते हैं. फिल्म की कहानी एक ड्रग रैकेट के इर्द-गिर्द घूमती है. विशाल की गोली से हीरो ( सलमान) की मौत हो जाती है. जिसके बाद वो सिर्फ विशाल को दिखता है और अपनी मौत का बदला खन्ना से लेता है जो ड्रग रैकेट चला रहा होता है. फिल्म का बजट 9 करोड़ था, बॉक्स ऑफिस पर इसने 21.10 करोड़ की कमाई की थी. कलेक्शन के हिसाब से तो फिल्म हिट थी, लेकिन सलमान और रानी ने इसे अपने करियर की खराब फिल्मों मे शामिल किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan Songs, Alka Yagnik Songs, Hello Brother Songs, Rani Mukherjee Movies, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com