बहुप्रतीक्षित होस्टेज ड्रामा, 'सनक - होप अंडर सीज' के एक्शन से भरपूर ट्रेलर को लॉन्च करने के बाद, निर्माताओं ने विद्युत जामवाल और रुक्मिणी मैत्रा पर फिल्माया गया फिल्म का पहला रोमांटिक ट्रैक 'ओ यारा दिल लगाना' रिलीज कर दिया है. 'ओ यारा दिल लगाना' सभी संगीत प्रेमियों के लिए एक विजुअल ट्रीट होगा, विशेष रूप से वह जो 90 के दशक के गाने सुनना पसंद करते है, क्योंकि यह जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर की फिल्म 'अग्निसाक्षी' (1996) के मूल गीत का एक नया वर्शन है.
सनक से विद्युत और रुक्मिणी की विशेषता वाले 'ओ यारा दिल लगाना' के नए वर्शन को एक क्लब की कूल बैकड्रॉप पर शूट किया गया है जहां वे एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का खूबसूरती से इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि मूल गीत लीजेंड संगीत जोड़ी नदीम-श्रवण द्वारा रचित था, वही नया वर्शन चिरंतन भट्ट द्वारा बनाया गया है. स्टेबिन बेन और दीक्षा तूर द्वारा गाए गए इस गाने के लिरिक्स मनोज यादव और मूल गीत के गीतकार समीर अंजान द्वारा लिखित हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हिंदी सिनेमा में अपनी तरह का पहला होस्टेज ड्रामा पेश करते हुए, विपुल अमृतलाल शाह, डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स और जी स्टूडियोज की 'सनक- होप अंडर सीज' एक्शन-एंटरटेनमेंट स्पेस में खेल को बदलने की उम्मीद करती है क्योंकि यह दिलचस्प कहानी घेराबंदी के तहत एक अस्पताल में आगे बढ़ती है. विद्युत जामवाल, चंदन रॉय सान्याल, नेहा धूपिया और रुक्मिणी मैत्रा अभिनीत, 'सनक - होप अंडर सीज' को जी स्टूडियोज द्वारा सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है और यह 15 अक्टूबर से केवल डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर स्ट्रीम करेगी. यह विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है.
‘सुपर डांसर चैप्टर 4' की विजेता Florina Gogoi से बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं