भोजपुरी गानों की बात करें तो इनमें भी बड़े ही अलग अलग रंग देखने को मिलते हैं. किन्हीं गानों में रोमांस का रंग होता है तो वहीं कुछ गाने ऐसे होते हैं जिनमें शरारत और छेड़छाड़ की मस्ती हो जाती है. हम आपके लिए कुछ ऐसा ही एक गाना लेकर आए हैं. इस गानें रवि किशन एक्ट्रेस सपना गिल के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया ऊपर से बोल भी ऐसे थे कि आप सुनने बैठें तो हंसी छूट जाएगी.
यह गाना पूरी तरह से फनी, रोमांटिक और प्लेफुल मूड में है. इसमें एक खूबसूरत लड़की की बात है जो महंगा मेकअप लगाकर, चमकदार कपड़े पहनकर और आंखों में नीले लेंस लगाकर इतनी अट्रैक्टिव लग रही हैं कि पूरा इलाका उसका दीवाना होता जा रहा है. गाने में लड़के की तरफ से बड़े ही मजेदार अंदाज में लड़की की खूबसूरती का बखान किया गया है. डांस, रंग-बिरंगी सेटिंग और एनर्जी से भरा यह गाना सुनने में बड़ा मजेदार है. यह भोजपुरी स्टाइल का क्लासिक आइटम नंबर है जो पार्टी और रील्स के लिए परफेक्ट है.
इस गाने को आलोक कुमार और सलोनी ठाकुर ने गाया है. इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है और मजेदार बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं. अगर आप इस पूरी फिल्म को इंजॉय करना चाहते हैं तो फिल्म का नाम भी बता देते हैं. ये गाना साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'काशी अमरनाथ' में आया था.
काशी अमरनाथ में रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं. बात करें 'लेंस नीला नीला' गाने की तो उसमें रवि किशन और सपना गिल की जोड़ी नजर आती है. सपना गिल की नीली आंखें और डांस इस गाने की जान हैं. रिलीज के समय यह फिल्म भोजपुरी सर्किट में काफी अच्छी चली और सुपरहिट मानी गई. रवि किशन, निरहुआ और आम्रपाली दुबे की स्टार पावर और इस जैसे हिट गानों की वजह से फिल्म चर्चा में रही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं