विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2022

विक्की कौशल ने भाई सनी के जन्मदिन पर जमकर लुटाया प्यार, लिखा- सर्वगुण संपन्न कौशल को हैप्पी बर्थडे

सनी कौशल 28 सितंबर यानी कि आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन सनी के चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं.

विक्की कौशल ने भाई सनी के जन्मदिन पर जमकर लुटाया प्यार, लिखा- सर्वगुण संपन्न कौशल को हैप्पी बर्थडे
विक्की कौशल ने दी भाई को जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली:

विक्की कौशल बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जो ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों जगह रॉकस्टार हैं. सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी विक्की कौशल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. विक्की भी अपने फैंस के साथ किसी ना किसी तरह से इंटरैक्ट करते ही रहते हैं. अपनी एक्टिंग के साथ-साथ विक्की कौशल अपने गुड लुक्स की वजह से भी फैंस के चहेते हैं. एक बार फिर सोशल मीडिया पर विक्की कौशल का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल ने अपने भाई सनी कौशल के साथ प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. 

सनी कौशल 28 सितंबर यानी कि आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन सनी के चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर सनी के लिए एक स्पेशल बर्थडे विश मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. यह मैसेज और किसी का नहीं बल्कि उनके भाई विक्की कौशल का है, जिन्होंने खास अंदाज में अपने भाई को जन्मदिन की बधाई दी है.  विक्की ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर भाई सनी कौशल के साथ एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए अपने भाई पर प्यार लुटाया है. इस तस्वीर में दोनों क्रीम कलर का कुर्ता पजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं. बिल्कुल स्टाइलिश अंदाज में दोनों ने स्टॉल डाल रखा है और आंखों पर काला चश्मा डाले दोनों भाई बहुत हैंडसम लग रहे हैं. 

इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को अपलोड करते हुए विक्की कौशल ने अपने भाई के लिए प्यारा सा मैसेज भी लिखा है. कैप्शन में विक्की कौशल ने लिखा, 'सबसे सर्वगुण संपन्न कौशल को हैप्पी बर्थडे. लव यू सनी कौशल'.  आपको बता दें कि विक्की कौशल ने जो तस्वीर भाई के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की है, यह उनके वेडिंग एल्बम में से एक है. सोशल मीडिया पर फैंस भी सनी कौशल को अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. दोनों भाइयों को एक साथ इस तस्वीर में देख फैंस बेहद खुश हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vicky Kaushal, Sunny Kaushal, Sunny Kaushal Birthday, Vicky Kaushal Post For Sunny Kaushal, Vicky Kaushal Instagram, Vicky Kaushal Latest Post, Vicky Kaushal Birthday Wish To Sunny Kaushal, Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com