विज्ञापन

Mirzapur The Movie OTT Release: वीकेंड पर होगा कालीन भैया-गुड्डू पंडित का भौकाल,  ओटीटी पर मिर्जापुर द मूवी हो रही स्ट्रीम

मिर्जापुर सीरीज के बाद सिनेमाघरों में भौकाल मचाने वाली मिर्जापुर द मूवी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर रही है, जिसका ऐलान सोशल मीडिया पर हो गया है. 

Mirzapur The Movie OTT Release: वीकेंड पर होगा कालीन भैया-गुड्डू पंडित का भौकाल,  ओटीटी पर मिर्जापुर द मूवी हो रही स्ट्रीम
Mirzapur The Movie On Prime Video: प्राइम वीडियो पर आई मिर्जापुर द मूवी
Instagram
नई दिल्ली:

मिर्जापुर की कहानी ओटीटी के बाद सिनेमाघरों में छाई. दरअसल, मिर्जापुर वेब सीरीज के ओटीटी पर भौकाल मचाने के बाद मिर्जापुर द मूवी की दहाड़ सिनेमाघरों में देखने को मिली, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ पार की कमाई हासिल की. लेकिन अब मिर्जापुर सीरीज के बाद अचानक ओटीटी पर मिर्जापुर द मूवी ने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है, जिसका ऐलान एक पोस्ट के साथ किया गया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इस हफ्ते फ्राइडे को ओटीटी पर ऑब्सेशन और अक्का  जैसी फिल्में और सीरीज ने ओटीटी पर दस्तक दी है, जिसके बाद देखना होगा कि मिर्जापुर द मूवी को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. 

प्राइम वीडियो पर आई मिर्जापुर द मूवी

मिर्जापुर द मूवी प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है, जिसका ऐलान इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए किया गया. प्राइम वीडियो इंडिया के इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, भौकाल आ चुका है. मिर्जापुर द मूवी ऑन प्राइम. अभी देखें. लेकिन इसके साथ फैंस के पास खुशखबरी है कि मिर्जापुर द मूवी एक्सटेंडेड कट के साथ प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है. 

ये भी पढ़ें- रामायण के दौर में आया दूरदर्शन का 38 साल पुराना सीरियल, एक्टिंग छोड़ने के बाद आशा पारेख ने किया प्रोड्यूस, रोमांटिक स्टोरी ने जीता दिल

मिर्जापुर द मूवी का एक्सटेंडेड कट हुआ रिलीज

मिर्जापुर द मूवी का एक्सटेंडेड वर्जन प्राइम वीडियो पर आया है. दरअसल, सिनेमाघरों में 197 मिनट की फिल्म रिलीज हुई थी. जबकि प्राइम वीडियो पर फिल्म का रन टाइम 211 मिनट का है. इसके चलते 14 मिनट का क्लिप फिल्म में एड किया गया है, जो कि फैंस के लिए खुशखबरी से कम नहीं है. 

मिर्जापुर द मूवी के बारे में 

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रविकिशन के अलावा श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास अहम भूमिका में नजर आए. 'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. इस प्रोजेक्ट को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- सिंगर शान ने मनाया 26वीं बार करवाचौथ, पत्नी के लिए शेयर किया अपना 23 साल पुराना रोमांटिक गाना, लिखा- मैं कितना खुशकिस्मत हूं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur The Movie, Prime Video, Mirzapur The Movie Ott
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com