विज्ञापन
This Article is From May 22, 2023

अनुष्का और बिग बी को कॉपी करते हुए नजर आए वरुण धवन, मुंबई की सड़कों पर की बाइक की सवारी, मगर रखा इस चीज का पूरा ध्यान

हाल ही में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और मेगास्टार अमिताभ बच्चन को मुंबई की सड़कों पर बाइक की सवारी करते हुए देखा गया था. ऐसे में अब अभिनेता वरुण धवन ने इन दोनों कलाकारों को कॉपी किया है.

अनुष्का और बिग बी को कॉपी करते हुए नजर आए वरुण धवन, मुंबई की सड़कों पर की बाइक की सवारी, मगर रखा इस चीज का पूरा ध्यान
वरुण धवन ने अनुष्का शर्मा और अमिताभ बच्चन को किया कॉपी
नई दिल्ली:

हाल ही में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और मेगास्टार अमिताभ बच्चन को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के नियमों को तोड़ते हुए देखा गया था. दोनों कलाकारों को अलग-अलग बाइक पर बिना हेलमेट लगाए पीछे बैठे हुए देखा गया था. जिसके बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने दोनों बाइक चालकों पर जुर्माना लगाया. अनुष्का शर्मा और अमिताभ बच्चन के बाद अभिनेता वरुण धवन को भी बाइक पर पीछे वाली सीट पर बैठकर मुंबई सड़कों पर सफर करते हुए देखा गया था. लेकिन उन्होंने अभिनेत्री और बिग बी वाली गलती नहीं की है. 

जी हां बाइक पर पीछे बैठते हुए वरुण धवन के ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखा और हेलमेट लगाया. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण धवन का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अभिनेता डेनम जैकेट और जींस में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ है. सोशल मीडिया पर वरुण धवन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेता के फैंस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. 

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट में लिखा है कि वह अमिताभ बच्चन की बराबरी करने की कोशिश कर रहे हैं. आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा की पिछले दिनों ऐसी तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें वो बाइक सवार से लिफ्ट लेते दिखे थे. दोनों की तस्वीरें अलग अलग वायरल हुई थीं. एक तस्वीर में अमिताभ बच्चन दिखे थे जो लेट होने से बचना चाहते थे. इसलिए एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगते हैं. और, उसके पीछे सवार हो जाते हैं. अनुष्का शर्मा की इमेज भी ऐसी ही थी. दोनों पिक्स की खास बात ये थी कि न अमिताभ बच्चन, न अनुष्का शर्मा और न ही दोनों को लिफ्ट देने वाले बाइक सवारों ने हेलमेट लगाया था. जिस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बहुत से सवाल उठाए थे.

शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान शहर में किए गए स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Dhawan Bike Ride, Varun Dhawan, Actor Varun Dhawan, Amitabh Bachchan Bike Ride, Anushka Sharma Bike Ride, Mumbai Police, Mumbai Traffic Police, Mumbai Traffic Police Challan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com