उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) हमेशा अपनी नई-नई कोशिशों के लिए जानी जाती हैं. कभी डांस वीडियो, तो कभी म्यूजिक वीडियो और कभी फिटनेस वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने इस बार अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है और इसे फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर देश के महान धावक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) को डेडिकेट किया है. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Video) के इस वीडियो के बैकग्राउंड में मिल्खा सिंह की बायोपिक का गाना 'जिंदा' बज रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों हाथों में 15 किलो केटलबेल के साथ बैलेंस बनाने की प्रैक्टिस कर रही हैं. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है: "हमारे देश के लिए एक यादगार क्षति. मिल्खा सिंह (Milkha Singh) सर की अविश्वसनीय विरासत दुनिया भर के एथलीटों को प्रेरित करती रहेगी. 15 किलोग्राम केटलबेल बैलेंसिंग कोर वॉक." उर्वशी रौतेला के इस वीडियो को करीब 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
बता दें कि उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का हाल ही में 'डूब गए' (Doob Gaye) सॉन्ग रिलीज हुआ था. अभी भी इस सॉन्ग को खूब देखा-सुना जाता है. उर्वशी के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इसमें 'द ब्लैक रोज', 'थ्रितुत्तु पयाले 2' और वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' शामिल हैं. इसके अलावा वह मिस्र के मशहूर सिंगर मोहम्मद रमदान के साथ उनकी म्यूजिक एल्बम 'वर्साचे' में भी नजर आएंगी. इससे पहले उनकी फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है.
र रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं