- जीडीपी ग्रोथ में भारत को पछाड़ने के लिए तैयार बांग्लादेश
- आईएमएफ की रिपोर्ट को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने किया ट्वीट
- उर्मिला मातोंडकर का ट्वीट हुआ वायरल
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में बांग्लादेश भारत को पछाड़ते हुए आगे निकलने को तैयार है. इस बात को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में उर्मिला मातोंडकर ने लिखा कि हमें क्या, हम तनिष्क माफी मांग और सेक्युलरिज्म के मायने निकालने में व्यस्त हैं. उर्मिला मातोंडकर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष. यानी IMF ने अनुमान लगाया है कि प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में बांग्लादेश भारत को पीछे छोड़ने के नजदीक पहुंच गया है. पर हमें क्या..हम #तनिष्क_माफी_मांग और #सेक्युलरिज़्म के मायने निकालने में व्यस्त रहते हैं ???????? #जयहिंद_ #TanishqAd #Secular #GDP pic.twitter.com/fhuvd1Rm9C
— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) October 14, 2020
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने बांग्लादेश (Bangladesh) की बढ़ती जीडीपी (GDP) पर ट्वीट करते हुए लिखा, "अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, यानी आईएमएफ ने अनुमान लगाया है कि प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में बांग्लादेश भारत को पीछे छोड़ने के नजदीक पहुंच गया है. पर हमें क्या, हम तनिष्क माफी मांग और सेक्युलरिज्म के मायने निकालने में व्यस्त रहते हैं. जयहिंद." बता दें कि तनिष्क के विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. यहां तक कि गांधीधाम में मौजूद तनिष्क के स्टोर मैनेजर को विज्ञापन को लेकर धमकियां भी दी गई हैं.
वहीं, जीडीपी की बात करें तो अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)-वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) के मुताबिक, साल 2020 में बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 4 फीसदी बढ़कर 1,888 डॉलर होने की उम्मीद है, जबकि भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 10.3 प्रतिशत घटकर 1,877 डॉलर रहने की उम्मीद है जो कि पिछले चार वर्षों में सबसे कम है. आईएमएफ ने अनुमान जताया है कि इस साल भारत की जीडीपी में 10.3 फीसदी की गिरावट आ सकती है. भारत के लिए आईएमएफ का यह अनुमान जून में किए गए पूर्वानुमान से बहुत नीचे है, जिसमें कहा गया है कि कोरोनोवायरस महामारी की वजह से उभरते बाजारों में सबसे बड़ा संकुचन देखने को मिल सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं