विज्ञापन

घाना के धर्मगुरु ने रामायण और बाइबिल में बताई समानता, फिल्म देख कही ये बात

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण की तारीफ करने वाले धर्मगुरु कार्डिनल टर्कसन कैथोलिक चर्च की एक प्रमुख हस्ती हैं. वह केप कोस्ट के आर्कबिशप रह चुके हैं और 2003 में पोप जॉन पॉल द्वितीय ने उन्हें कार्डिनल नियुक्त किया था.

घाना के धर्मगुरु ने रामायण और बाइबिल में बताई समानता, फिल्म देख कही ये बात
पोंटिफिकल एकेडमी ऑफ साइंसेज के चांसलर ने की रामायण की तारीफ
Social Media
नई दिल्ली:

पोंटिफिकल एकेडमी ऑफ साइंसेज के चांसलर, हिज एमिनेंस कार्डिनल पीटर कोडवो टर्कसन (घाना के एक प्रमुख रोमन कैथोलिक धर्मगुरु), ने नमित मल्होत्रा की रामायणम् की तारीफ की है. दरअसल उन्होंने रामायणम् को बाइबिल में मौजूद कहानियों से लेकर अलौकिक, प्यार, नफरत, धोखे और भाईचारे जैसे विषयों से जोड़ते हुए एक समान बताया है. साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि कैसे भारतीय महाकाव्य अपने साथ दर्शकों को दुनिया भर ने यूनिवर्सल कल्चरल और स्पिरिचुअल वैल्यूज से रूबरू करा रहा है.

इंडियन सिनेमा के लिए यह एक बड़ा लैंडमार्क मोमेंट है. नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्' ने भारत की इस सदियों से पूजी जा रही महागाथा को दुनियाभर में कई धर्मों और संस्कृतियों के बीच चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया है. ऐसे में फिल्म की रोम में एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें कार्डिनल पीटर कोडवो तुर्कसन के साथ पोंटिफिकल एकेडमी ऑफ साइंसेज के कुछ स्टाफ, होली सी में घाना के एम्बेसडर और उनके कुछ स्टाफ, एक आर्किटेक्ट और उनके कुछ दोस्तों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. 

कहना गलत नहीं होगा कि यह स्पेशल स्क्रीनिंग कैथोलिक ऑडियंस से लेकर कई दूसरे धर्मों और संस्कृतियों के दर्शकों तक हिंदू धर्म और उसकी परंपराओं से जुड़ी इस महागाथा को पहुंचाने की राह में एक बड़ा और खास कदम है. यह फिल्म खुद में भक्ति, त्याग, धर्म, दया और बुराई पर अच्छाई की हर बार होने वाली विजय जैसे अहम मूल्यों को लिए हुए है. रामायणम् ने अपनी रिलीज के साथ अलग-अलग धर्मों, संस्कृतियों और सभ्यताओं के लोगों के बीच इन सभी आध्यात्मिक मूल्यों को लेकर चर्चा का माहौल बना दिया है. दरअसल यह वही आध्यात्मिक मूल्य हैं जो सभी को आपस में जोड़ते हैं.

घाना के रहने वाले कार्डिनल टर्कसन कैथोलिक चर्च की एक प्रमुख हस्ती हैं. वह केप कोस्ट के आर्कबिशप रह चुके हैं और 2003 में पोप जॉन पॉल द्वितीय ने उन्हें कार्डिनल नियुक्त किया था. उन्होंने चर्च में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. पोप बेनेडिक्ट 16वें के कार्यकाल में उन्होंने पोंटिफिकल काउंसिल ऑफ जस्टिस एंड पीस के अध्यक्ष के रूप में काम किया, जबकि पोप फ्रांसिस के कार्यकाल में वह डिकास्टरी फॉर प्रमोटिंग इंटीग्रल ह्यूमन डेवलपमेंट के पहले प्रमुख बने. 

फिलहाल वह पोंटिफिकल एकेडमी ऑफ साइंसेज और पोंटिफिकल एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के चांसलर हैं. ऐसे में 'रामायणम्' में दिखाए गए सार्वभौमिक आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों को कार्डिनल टर्कसन की सराहना मिलना फिल्म के लिए बड़ी बात है. यह ग्लोबल लेवल पर अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों से जुड़े दर्शकों के बीच फिल्म की पहुंच और पहचान को मजबूती देता है.

कार्डिनल ने फिल्म की पौराणिक कहानी, उसमें दिखाए जाने वाले युद्ध और होने वाली हत्याओं पर अपनी राय रखी, साथ ही उन्होंने नजर आने वाले सभी घटनाओं को शानदार तरीके से पेश करने के लिए भी मेकर्स की तारीफ की है. उन्होंने खास कर के भगवान और बलशाली शक्तियों के बीच होने वाली लड़ाई से लेकर दुनिया को आकार देने जैसे खास विषयों को बड़े पर्दे पर दिखाने के अनोखे अंदाज से भी प्रभावित होने की बात कही है. दूसरी तरफ, उन्होंने फिल्म में दिखाए जाने वाले रिश्ते और उनकी भावनाओं की भी सराहना की, जिसमें राम और लक्ष्मण के बीच का रिश्ता, राम का सीता के लिए प्यार, समर्पण, भाईचारे और रिश्तों को पूरे दिल से हर हाल में निभाने की भावना शामिल है.

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन ने रिजेक्ट कर दिया था ये धार्मिक शो, रामायण-महाभारत के बाद हुआ रिलीज, 4 साल रहा नंबर-1

फिल्म के म्यूजिक, विजुअल्स, साउंड इफेक्ट्स से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक की उन्होंने दिल से सराहना की. साथ ही फिल्म मेकिंग में इस्तेमाल हुए अलग-अलग तरह के टेक्नोलॉजी  को देखकर भी वह काफी प्रभावित नजर आए. पहले पार्ट का अंत छल से एक अलौकिक बुरी शक्ति द्वारा सीता के अपहरण के साथ होता है. ऐसे में दूसरे पार्ट में राम और उस बुरी शक्ति के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, जिसमें अच्छाई और बुराई की लड़ाई के साथ सीता को बचाने और राम की जीत की कहानी दिखाई जाएगी.

फिल्म की अहमियत सिर्फ एक सिनेमाई अनुभव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका महत्व इससे कहीं ज्यादा है. रामायणम्' दिखाती है कि किस तरह बुराई के बीच भी इंसानियत और आध्यात्मिकता से जुड़े अच्छे गुण अलग-अलग समाजों और परंपराओं में अपनी जगह बनाते हैं. फिल्म का सबसे बड़ा संदेश यही है कि अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष इंसान की आखिरी मंजिल नहीं है, बल्कि अंत में जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है. भारत की महान गाथा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी होने के बावजूद 'रामायणम्' की कहानी पूरी दुनिया के लोगों से जुड़ती है. यह अलग-अलग मान्यताओं, परंपराओं और इंसानियत से जुड़े उन मूल्यों पर एक वैश्विक चर्चा शुरू करती है, जो सभी को एक-दूसरे से जोड़ते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Box Office Collection, Ranbir Kapoor, Bollywood News, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com