विज्ञापन

ट्विशा शर्मा के को- एक्टर दीक्षित शेट्टी का खुलासा,  वह एक मेहनती और जुनूनी लड़की थी, पढ़ाई के लिए छोड़ी एक्टिंग

ट्विशा की फिल्म 'मुग्गुरु मोनगल्लू' के को-स्टार धीक्षित शेट्टी, जिन्हें हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' (2025) में देखा गया. उनकी अचानक हुई मौत पर गहरा सदमा जताया है.

ट्विशा शर्मा के को- एक्टर दीक्षित शेट्टी का खुलासा,  वह एक मेहनती और जुनूनी लड़की थी, पढ़ाई के लिए छोड़ी एक्टिंग
ट्विशा के को एक्टर ने उन्हें मेहनती और जुनूनी बताया
नई दिल्ली:

Twisha Sharma Case : नोएडा की रहने वाली 33 साल की ट्विशा शर्मा की 12 मई को  उनके ससुराल, भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में मौत हो गई. पुलिस ने पति और उसकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. इस बीच, समर्थ सिंह की ओर से दायर जमानत अर्जी में दावा किया गया है कि ट्विशा नशे की आदी थीं और उनका मानसिक इलाज चल रहा था. कॉर्पोरेट जगत में कदम रखने से पहले ट्विशा ने तेलुगू फिल्म 'मुग्गुरु मोनगल्लू' (2021) और हिंदी फिल्म 'जरा संभल के' (2018) में काम किया था. वहीं अपने मॉडलिंग के दिनों में उन्होंने 'मिस पुणे' का खिताब जीता था.

यह भी पढ़ें- सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला सांप, मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

ट्विशा की फिल्म 'मुग्गुरु मोनगल्लू' के को-स्टार धीक्षित शेट्टी, जिन्हें हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' (2025) में देखा गया. उनकी अचानक हुई मौत पर गहरा सदमा जताया है. एक्टर ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "यह बहुत ही चौंकाने वाली खबर है. मैं उन्हें हमेशा एक ऐसी समर्पित और मेहनती लड़की के तौर पर जानता था, जिसमें अपने हर काम को लेकर जबरदस्त जुनून था. वह जिंदगी से भरपूर थीं और यह जानकर बहुत हैरानी हो रही है कि उन्होंने अपनी जान ले ली." धीक्षित शेट्टी ने बताया कि वह ट्विशा के संपर्क में नहीं थे और उनकी आखिरी बातचीत चार साल पहले हुई थी.

उन्होंने आगे कहा, "मुझे तो यह भी नहीं पता था कि उनकी शादी हो गई है. हमने बस एक ही फिल्म में साथ काम किया था और उसके बाद वह अपने घर लौट गईं. उन्होंने मुझे बताया था कि वह अपनी मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं और एक्टिंग का काम उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं था. उनके भाई आर्मी में थे और उन्हें एहसास हो गया था कि एक्टिंग उनके बस की बात नहीं है, इसलिए वह वापस जाकर अपने परिवार के साथ रहना चाहती थीं."

'मुग्गुरु मोनगल्लू' के डायरेक्टर अभिलाष रेड्डी ने बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दिन उनकी मुलाकात ट्विशा के माता-पिता से हुई थी. उन्होंने कहा, "हमारी फिल्म की स्क्रीनिंग के दिन मैं ट्विशा के माता-पिता से मिला था और वे सभी बहुत ही प्यारे लोग थे. उनकी मौत की खबर सुनकर बहुत दुख और हैरानी हो रही है." 

यह भी पढ़ें- शेखर सुमन के भूतिया घर पहुंची फराह खान, अंधेरे-सन्नाटे के बीच आई बिल्ली की आवाज, दिलीप के साथ भागीं चीखते हुए

 अब तक केस में क्या हुआ 
आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. मिसरोद के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कश्यप जो SIT के प्रमुख हैं, उन्होंने कहा कि समर्थ सिंह का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. वह 12 मई से फरार हैं. AIIMS भोपाल की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाना बताया गया है.

समाचार एजेंसी PTI से बात करते हुए कश्यप ने कहा कि जमानत याचिका में नशे की लत के आरोपों का जिक्र था, लेकिन SIT FIR में दर्ज धाराओं के अनुसार ही सख्ती से जांच कर रही है.  गिरिबाला सिंह द्वारा अपने बेटे के लिए दायर जमानत याचिका में आरोप लगाया गया था कि जब ट्विशा को नशीले पदार्थ नहीं मिलते थे, तो वह चिड़चिड़ी हो जाती थी और उसके हाथ कांपने लगते थे.

इसमें दावा किया गया था कि वह मानसिक इलाज और काउंसलिंग करवा रही थी. याचिका में कहा गया था कि ट्विशा 17 अप्रैल को फ्लाइट से दिल्ली गई थी और अगले दिन अपने माता-पिता के घर पहुंचने से पहले लगभग 12 घंटे तक उसका कोई पता नहीं चला. इसमें यह भी दावा किया गया था कि गर्भवती होने के बाद ससुराल वालों के प्रति उसका व्यवहार बदल गया था.  ट्विशा के पिता, नव निधि शर्मा ने NDTV से कहा, "देखिए, आज के समय में दहेज एक ऐसा शब्द है जिसकी मांग लोग बिना इस शब्द का इस्तेमाल किए अलग-अलग तरीकों से करते हैं. वे ऐसी स्थिति पैदा कर देते हैं, जिसमें आपकी जेब से पैसे निकल जाते हैं. कोई भी सीधे-सीधे यह नहीं कहता कि 'मुझे दहेज दो'." नव निधि शर्मा ने कहा कि मांगें रहन-सहन के स्तर और खर्चों के बहाने की जाती थीं.

यह भी पढ़ें- जब संजय दत्त की डेब्यू फिल्म के सेट पर गुस्सा हो गए थे पापा सुनील दत्त, सबके सामने लगा दी थी क्लास, वजह कर देगी हैरान

उन्होंने कहा, "जब ट्विशा की नौकरी चली गई, तो उनके ताने शुरू हो गए. 'हम तुम्हें कैसे खिलाएंगे?' ये सारी बातें सामने आने लगीं." परेशानी का पहला साफ संकेत हनीमून के दौरान सामने आया. नव निधि शर्मा ने ट्विशा के पति को "भेड़ की खाल में भेड़िया" बताया. उन्होंने कहा, "अगर आप उनका इतिहास देखें, तो उनकी पहली बहू ने भी उत्पीड़न के कारण तलाक ले लिया था." "बहुत सारे आश्वासन दिए गए थे, जो बाद में पूरे नहीं हुए." ट्विशा और समर्थ की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में परिवार की सहमति से शादी की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Case, Twisha Sharma Bhopal, Twisha Sharma Bhopal Case, Twisha Sharma Bhopal Death Case, Twisha Sharma Case Details
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com