अक्षय कुमार भले ही सुर्खियों में बने रहते हों, लेकिन उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते हैं. अक्षय कुमार के बेटे आरव विदेश में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं. हाल ही में आरव 21 साल के हो गए और कपल ने खास अंदाज में बेटे का बर्थडे मनाया. बीते दिनों ट्विंकल ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को लेकर खुलासा किया. गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना ने सालों पहले बड़े पर्दे को अलविदा कह दिया था, लेकिन अब वे लेखन के क्षेत्र में एक्टिव हैं.
ट्विंकल खन्ना अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं. हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए. एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने अपने हेल्थ इंश्योरेंस एजेंट से कांटेक्ट किया और पूछा कि 21 साल के आरव और 11 साल की नितारा कितनी बार डॉक्टर से मिलने आए हैं. तो एजेंट ने उनसे कहा कि वो नितारा के बारे में तो बता देंगे क्योंकि वे नाबालिग हैं, लेकिन आरव के बारे में वे नहीं बता सकते क्योंकि अब वे एडल्ट हैं. आरव के पास राइट टू प्राइवेसी है. ट्विंकल को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने तुरंत बेटे आरव को कॉल किया और उनसे उनके अकाउंट का पासवर्ड पूछा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्विंकल खन्ना को आरव ने जो जवाब दिया उसे सुन एक्ट्रेस का दिल टूट गया. आरव ने उनसे कहा, "मॉम, मैंने पूरे साल में सिर्फ 4 बार विजिट किया है और आप ये जानती हैं क्योंकि आप हर बार मेरे साथ आने की जिद करती थी! मुझे आपके सभी सवालों के जवाब देने में खुशी होगी, लेकिन मैं आपको अपना पासवर्ड नहीं दूंगा. मैं 21 साल का हूं, 12 साल का नहीं. मैं अपनी चीजें खुद संभाल सकता हूं". आरव के इस जवाब से ट्विंकल दुखी हो गईं और उन्होंने अपनी डायरी में इस बारे में लिखा कि किस तरह जरूरत न होने पर बच्चे मां को त्याग देते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं