विज्ञापन

कुमार सानू की आवाज और सलमान खान का स्टाइल, 28 साल पहले रेडियो पर इस गाने की होती थी खूब डिमांड, रीपिट पर सुनते थे यंगस्टर

सलमान खान को 28 साल पुराना गाना है. जिसका 90 के दशक के युवाओं में काफी क्रेज था. हर कोई अपनी प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए उस गाने को गुनगुनाने लगता था.

कुमार सानू की आवाज और सलमान खान का स्टाइल, 28 साल पहले रेडियो पर इस गाने की होती थी खूब डिमांड, रीपिट पर सुनते थे यंगस्टर
रेडियो पर रीपिट मोड में बजता था सलमान खान का ये गाना, 28 साल बाद भी नहीं हुआ पुराना
NDTV

रेडियो से संगीत प्रेमियों का पुराना नाता रहा है. 90 के दशक में हर गली-मोहल्ले में रेडियो को आवाज सुनाई देती थी. कुछ गाने तो रेडियो पर रीपिट में आते थे. उन्हीं में से एक सलमान खान को 28 साल पुराना गाना है. जिसका 90 के दशक के युवाओं में काफी क्रेज था. हर कोई अपनी प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए उस गाने को गुनगुनाने लगता था. यह गाना है ‘पहली-पहली बार जब प्यार किसी से होता है'. इसे कुमार सानू ने गाया है. 

युवा करते थे सलमान खान के स्टाइल को फॉलो

यह गाना 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है' का है. फिल्म में सलमान खान के साथ ट्विंकल खन्ना मुख्य भूमिका में थीं. नम्रता शिरोडकर ने भी फिल्म में कैमियो रोल किया था. ‘जब प्यार किसी से होता है' में सलमान खान एक लापरवाह लड़के का रोल निभाते है, जो लड़कियों से खुलकर बात करता है. कोमल (ट्विंकल खन्ना) से मिलने से पहले का यह सीक्वेंस गाने में दिखाया गया है. सलमान खान गोरी लड़कियों के साथ डांस करते नजर आते हैं. उस समय के युवा सलमान खान के स्टाइल को फॉलो करते थे और आनंद बख्शी की ओर से लिखे ‘पहली-पहली बार जब प्यार किसी से होता है' गाने के बोल याद करके लड़कियों से बात करते थे.

सेमी हिट रही फिल्म

कुमार सानू उस दौर के सबसे लोकप्रिय सिंगरों में से एक थे. रोमांटिक गानों में उनकी आवाज खास मानी जाती थी. इस गाने को भी युवाओं ने बहुत पसंद किया. रेडियो पर इसे रिपीट मोड में सुना जाता था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी-हिट रही. नेट कलेक्शन करीब 11.71 करोड़ रुपये रहा. दुनियाभर में कुल कमाई 18.24 करोड़ रुपये तक पहुंची. निर्देशन दीपक सरीन ने किया था. कहानी में सलमान खान का किरदार ट्विंकल खन्ना से मिलने के बाद बदलता है और जिम्मेदार बन जाता है. लेकिन उनका पास्ट सामने आता है. आदित्य नारायण ने फिल्म में सलमान के बेटे का रोल किया था.

आज भी ‘पहली-पहली बार जब प्यार किसी से होता है' गाना 90 के दशक की याद दिलाता है. कई लोग इसे सुनकर पुराने दिनों को याद करते हैं. कुमार सानू की आवाज और सलमान खान का स्टाइल मिलकर गाने को यादगार बनाते हैं. उस समय के युवा इस गाने के जरिए रोमांस और स्टाइल दोनों को जोड़ते थे. 

ये भी पढ़ें; ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा का 26 साल पुराना वो गाना जो राहत इंदौरी के बोल से हुआ सुपरहिट, गाने की धुन में छिपी थी सदियों पुरानी प्रेम कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Kumar Sanu, Kumar Sanu Songs, Kumar Sanu 90's Songs, Twinkle Khanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com