नितेश तिवारी की रामायण थियेटर में रिलीज होने के लिए तैयार है, जो 4000 करोड़ के महंगे बजट में बनी है. हालांकि इससे पहले महाकाव्य श्री रामायण कथा का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें देव शर्मा भगवान श्रीराम और अंजलि अरोड़ा माता सीता के रोल में नजर आई. इसी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर देव शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने आदिपुरुष और रामायण में लक्ष्मण के रोल के लिए ऑडिशन दिया था, जिसमें वह लंबी हाइट के कारण रिजेक्ट हो गए थे. इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रिजेक्ट होने पर देव शर्मा ने कही ये बात
देव शर्मा ने कहा, इससे पहले, मुझे 'आदिपुरुष' और नितेश तिवारी की 'रामायण' दोनों में ही लक्ष्मण का रोल ऑफर हुआ था. मेरे लुक टेस्ट भी लगभग फाइनल हो गए थे, लेकिन बात बन नहीं पाई. एक जगह (रामायण की ओर इशारा करते हुए) मैं भगवान राम का रोल करने वाले एक्टर से दो इंच लंबा था, और दूसरी जगह (आदिपुरुष) मैं भगवान राम का रोल करने वाले एक्टर (प्रभास) जितना ही बड़ा था, इसलिए मुझे फाइनल नहीं किया गया. तो मैं निराश हो गया कि शायद रामायण के साथ मेरा कनेक्शन उतना अच्छा नहीं है. इसीलिए मुझे बार-बार रिजेक्ट किया गया है. "
"Dev Sharma" who is playing the role of Ram in Mahakavya Shri Ramayan Katha, revealed that he was offered the role of Laxman in both #Adipurush and #Ramayana
— Mr SP (@Lonely_prabh) September 17, 2026
"I was not cast in Adipurush because I look as huge as Prabhas.
and was removed from Ramayana saying that you are… pic.twitter.com/OlAptPw74P
ये भी पढे़ं- 1 हीरोइन, तीन हीरो, 11 गाने, लगान और गदर के शोर में बॉक्स ऑफिस पर छाई थी म्यूजिकल फिल्म, जगजीत सिंह का गाना आज भी अमर
राम के किरदार निभाने पर कही ये बात
महाकाव्य श्री रामायण कथा में राम के किरदार को निभाने पर देव शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया था जब मेकर्स ने उन्हें रोल ऑफर किया. लेकिन उनके पिता ने उन्हें स्क्रिप्ट सुनकर फैसला लेने के लिए कहा. वहीं जब उन्होंने नरेशन सुनी तो वह रोल के लिए तैयार हो गए. उन्होंने कहा कि ऐसे दिव्य किरदारों को निभाना व्यक्तिगत पसंद के बजाय किस्मत से होता है.
आदिपुरुष और रामायण के बारे में
आदिपुरुष में प्रभास श्रीराम के रोल में, कृति सेनन सीता के रोल में, रावण के रोल में सैफ अली खान और लक्ष्मण के किरदार में सनी सिंह नजर आए थे. वहीं ओम राउत ने फिल्म का निर्देशन किया था. इस फिल्म को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था.
नितेश तिवारी की रामायण की बात करें तो 4000 करोड़ के बजट में बनीं रामायण का पहला पार्ट दीवाली 2026 को रिलीज होने को तैयार है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में, सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के रोल में यश और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे.
ये भी पढे़ं- कहानी घर घर की को हुए 25 साल पूरे, पार्वती से लेकर अवंतिका तक रियूनियन पर कुछ ऐसे नजर आए सितारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं