शाहिद और मीरा अक्सर बेटी मीशा के साथ नजर आते हैं.
- शाहिद कपूर इन दिनों बिता रहे हैं बेटी मीशा के साथ समय
- शाहिद ने बेटी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
- जल्द ही फिल्म 'पद्यमावती' में नजर आएंगे शाहिद कपूर
नई दिल्ली:
शाहिद कपूर इस गर्मी के मौसम में अपनी बेटी के साथ काफी इंजॉय कर रहे हैं. शाहिद ने बेटी मीशा के साथ पूल में मस्ती करने का एक बेहद क्यूट फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. शाहिद ने इस फोटो के साथ लिखा, ' पूल टाइम विद मिस्सी'. फोटो में शाहिद अपनी बेटी को गोद में पकड़े हुए हैं. हालांकि इस फोटो में मीरा नजर नहीं आ रही हैं. हाल ही में शाहिद, उनकी पत्नी मीरा और बेटी मिशा की एयरपोर्ट की फोटो काफी वायरल हुई थीं. अक्सर शाहिद फोटोग्राफर्स से अपनी बेटी को बचाकर रखते हैं और उसके फोटो खींचने नहीं देते. लेकिन एयरपोर्ट पर शाहिद ने ऐसा नहीं किया और मीशा का चेहरा भी सब को दिखाई दिया. यहां देखें अपनी बेटी के साथ कैसे शाहिद मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं.
शाहिद और मीरा की जोड़ी अक्सर अपनी बेटी के साथ देखी जाती है. हाल ही में मीरा राजपूत के एक बायान ने काफी विवाद खड़ा कर दिया था. महिला दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में मीरा ने कहा था, 'मैं मीशा के साथ एक घंटा बिता कर बाकी का समय कोई दूसरा काम नहीं कर सकती. मैंने उसे पैदा ही क्यों किया है. वह कोई पप्पी नहीं है.' मीरा के इस बयान के बाद उन्हें काफी आलेचना झेलनी पड़ी थी.
ऐसे में शाहिद ने अपनी पत्नी को डिफेंड करते हुए कहा, ' मुझे लगता है मीरा ने महिलाओं के उस तबके की बात की जिनका पक्ष लोगों के सामने नहीं रखा जाता. कई बार ऐसा होता है जब यह वर्ग सोचता है कि उनके होने के कोई मायने नहीं है. इससे मेरा मतलब है कि वह महिलाएं जो काम नहीं करती और जो घर में रहने का विकल्प चुनती हैं, बच्चा पैदा करती हैं और इस बच्चे की देखभाल को ही अपने जीवन का एक अहम काम मानती हैं.'

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shahid Kapoor, Shahid Kapoor Misha, Misha First Photo, Mira Rajput