विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखे थे असली सांप, श्रीदेवी ने सांपों के बीच किया था डांस, अमिताभ को बिना बताए हुआ शूट

ज फिल्मों में जानवरों को फिल्माने के लिए AI और CGI हैं, लेकिन पहले के समय में इन सीन को क्रिएट करना काफी मुश्किल था. ऐसे में मेकर्स को फिल्मों में असली जीव-जंतुओं का इस्तेमाल करते थे. हम ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें असली सांपों का इस्तेमाल किया गया था. 

इन फिल्मों में दिखे थे असली सांप, श्रीदेवी ने सांपों के बीच किया था डांस, अमिताभ को बिना बताए हुआ शूट
इन फिल्मों में इस्तेमाल हुए थे असली सांप
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी, जिनमें सांपों का इस्तेमाल किया गया. कई फिल्मों सांपों पर बनी. हालांकि आज के दौर में जानवरों को फिल्मों में इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध है. यह काफी रिस्की भी है.  हालांकि आज फिल्मों में जानवरों को फिल्माने के लिए AI और CGI हैं, लेकिन पहले के समय में इन सीन को क्रिएट करना काफी मुश्किल था. ऐसे में मेकर्स को फिल्मों में असली जीव-जंतुओं का इस्तेमाल करते थे. हम ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें असली सांपों का इस्तेमाल किया गया था. 

नागिन
इस फिल्म की फिल्म की लीड एक्ट्रेस वैजयंतीमाला थीं. फिल्म में कुछ नाटकीय सीन के लिए असली सांपों का इस्तेमाल किया गया. एक सीन में उन्हें एक सांप को पकड़कर फेंकना था, जिससे वह बहुत डर गई थीं और बाद में उन्हें तेज बुखार भी आ गया था.

नागिन
राजकुमार कोहली द्वारा निर्देशित और रीना रॉय स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी. इसमें कई सीन में असली सांपों का इस्तेमाल किया गया था, जिससे सेट पर काफी तनाव और डर का माहौल बन गया था.

नगीना
श्रीदेवी और अमरीश पुरी स्टारर फिल्म  सांप के रूप बदलने पर आधारित थी. इस मशहूर फिल्म में असली कोबरा का इस्तेमाल किया गया था. फिल्म में असली रिएक्शन दिखाने के लिए श्रीदेवी को जिंदा सांपों के काफी करीब डांस करना पड़ा था.

निगाहें: नगीना पार्ट II
'नगीना' की इस सीक्वल में भी श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं. फिल्म के क्लाइमैक्स और गानों के सीनों में असली सांपों का इस्तेमाल किया गया था.

तुम मेरे हो
आमिर खान और जूही चावला स्टारर इस फिल्म में आमिर ने एक सपेरे का किरदार निभाया था. इसके लिए उन्होंने सांप पकड़ने वालों से ट्रेनिंग ली थी. बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान उन्होंने असली सांपों के साथ अपनी को एक्टर जूही चावला का पीछा भी किया था. 

दूध का कर्ज
जैकी श्रॉफ स्टारर इस रिवेंज ड्रामा (बदले की कहानी) में एक वफादार पालतू सांप अहम भूमिका में था. फिल्म के हाई-वोल्टेज क्लाइमैक्स में दर्जनों असली कोबरा और अन्य सांपों को एक साथ सेट पर छोड़ दिया गया था.

रेशमा और शेरा
सुनील दत्त द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का सामना एक असली जहरीले सांप से हुआ था. इस सीन में एक जिंदा सांप का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बारे में अमिताभ बच्चन को पहले से कोई जानकारी नहीं थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com