विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2021

टोनी कक्कड़ और हंसिका मोटवानी का नया सॉन्ग 'बूटी शेक' रिलीज, Video कर रहा ट्रेंड

टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) और हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) का नया गाना 'बूटी शेक' (Booty Shake) रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है.

टोनी कक्कड़ और हंसिका मोटवानी का नया सॉन्ग 'बूटी शेक' रिलीज, Video कर रहा ट्रेंड
Booty Shake Song: टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) और हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani)
नई दिल्ली:

टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) भी अपनी बहन नेहा कक्कड़ की तरह नए-नए म्यूजिक वीडियो के जरिए धमाल मचाते हैं. हाल ही में उनका नया गाना 'बूटी शेक' (Booty Shake) रिलीज हुआ. गाने में टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के अलावा एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) की नजर आ रही है. हमेशा की तरह टोनी का यह गाना सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही वायरल होने लगा है. टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar Song) के इस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) और हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) के सॉन्ग 'बूटी शेक' (Booty Shake) को 9 फरवरी को रिलीज किया गया है. अभी तक गाने को 38 लाख 67 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूट्यूब पर यह सॉन्ग फिलहाल चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. देसी म्यूजिक फैक्ट्री यूट्यूब चैनल पर गाने को रिलीज किया गया है. गाने में कमाल की बात यह है कि टोनी ने इसे गाने के साथ-साथ इसको बोल और संगीत भी खुद ही दिए हैं. वहीं हंसिका मोटवानी का भी सॉन्ग गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है.

टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar Video) का कुछ ही समय पहले ही शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) संग 'कुर्ता पजामा' गाना रिलीज हुआ था. उनका यह गाना भी सुपरहिट रहा था. वहीं हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) की बात करें तो उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'शका लका बूम-बूम' में चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी. इसके बाद वह 'देश में निकला होगा चांद' में नजर आईं. ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की कोई मिल गया के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने तेलुगू फिल्म के जरिए फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम करना शुरू किया. इसके बाद वह हिमेश रेशमिया की फिल्म आपका सुरूर में भी दिखाई दीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tony Kakkar, Tony Kakkar New Song, Tony Kakkar New Song Booty Shake, Booty Shake Song, Hansika Motwani, Hansika Motwani Song, Tony Kakkar And Hansika Motwani, Trending On Youtube
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com