विज्ञापन

हंसिका मोटवानी ने सोहेल खतूरिया से तलाक पर पहली बार तोड़ी चुप्पी! कहा- अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं 

Hansika Motwani on divorce from Sohail Khaturia: तीन साल की शादी के बाद एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का 11 मार्च को तलाक हो गया है, जिस पर उन्होंने पहली बार रिएक्शन दिया है. 

हंसिका मोटवानी ने सोहेल खतूरिया से तलाक पर पहली बार तोड़ी चुप्पी! कहा- अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं 
हंसिका मोटवानी ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल खटूरिया से दिसंबर 2022 में शादी की थी. वहीं 2024 से कपल अलग रह रहा था, जिसके बाद अब 11 मार्च 2026 को कपल ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है. वहीं एक्ट्रेस ने एलीमनी नहीं ली है. हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने डायरेक्ट इस मामले पर चुप्पी नहीं तोड़ी है. जबकि हाल ही में एक्ट्रेस ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ पर रिएक्शन दिया. वहीं प्यार और रिश्ते में समाज के दबाव के बारे में बात की है. 

हंसिका मोटवानी ने कहा- लोगों को क्लिकबेट चाहिए था

एक्ट्रेस ने कहा, “मेरा परिवार मुझ पर किसी भी चीज के लिए दबाव नहीं डालता. लोगों को क्लिकबेट चाहिए था, उन्हें मिल गया. उन्हें सुर्खियां चाहिए थीं, उन्हें मिल गईं. मैंने कभी इस बारे में सफाई नहीं दी और न ही कभी दूंगी, क्योंकि मेरे लिए यह कोई मायने नहीं रखता. सब ठीक है. मुझे कोई पछतावा नहीं है. अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं तो तकलीफ उठाने से बेहतर है कि आप उस ट्रेन से उतर जाएं. इसलिए सब ठीक है कोई बात नहीं. मुझे अपने परिवार से बहुत ज्यादा सपोर्ट मिलता है. मुझे कोई पछतावा नहीं है. इसलिए, मैं जहां भी हूं बहुत खुश हूं.”  

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत पर एक्स बॉयफ्रेंड ने लगाया था काला जादू का आरोप, एक्ट्रेस ने बताया लोगों ने कहा- चुड़ैल है खून पीती है 

शादी और मां बनने के दबाव पर हंसिका मोटवानी ने कही ये बात

आगे एक्ट्रेस ने समाज के शादी और मां बनने के दबाव पर कहा, मैं नहीं जानती. यह मेरे साथ कभी नहीं हुआ. मुझे कभी उस दायरे में नहीं डाला गया जहां लोग कहते हैं कि अब तुम इस उम्र के हो गए हो, इसलिए तुम्हें शादी कर लेनी चाहिए. बहुत सारे लोग हैं, जो आपसे कहेंगे कि ये कर लो. लेकिन आजकल लड़कियां ताकतवार और इंडिपेंडेंट हो गई हैं कि उनके लिए जो सही है वह वो करेंगे. पहले लोग 25 की उम्र में शादी कर लेते थे. फिर 30 और अब 40. कौन हैं वो लोग. शादी के बाद भी वह कहते हैं बच्चा कर लो. लेकिन अगर यह आपको सही नहीं लगता तो ना करें.प्रेशर क्यों लेना. 

प्यार और रिश्ते पर हंसिका मोटवानी ने कही ये बात

प्यार और रिश्ते पर एक्ट्रेस ने कहा, प्यार खूबसूरत है और अभी मैं नहीं जानती कि कब सही समय है. मुझे लगता है कि यूनिवर्स मुझे राह दिखाएगा. अगर यह मेरे लिए लिखा होगा और अगर लिखा होगा तो. क्यों रिलेशनशिप में मैं अपने अपने आप को खो दूं. पहले आपको खुद को रिस्पेक्ट करनी होगी. तभू दूसरा आपकी इज्जत करेगा. 

ये भी पढ़ें- राम गोपाल वर्मा का आदित्य धर की फिल्म पर सवाल, धुरंधर 2 में दाऊद इब्राहिम के एक्ट को बताया गलत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com