बिग बॉस में मनोरंजन का मतलब तू-तू मैं-मैं को माना जाता है. इसलिए घर के अधिकतर सदस्य कुछ ऐसा करते हैं कि दूसरे इंसान के सब्र का बांध टूट जाए और कुछ ना कुछ पंगा हो जाए. बेशक फुटेज के लिए वो कुछ भी करना चाहते हैं. लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है जब बात कहीं की कहीं पहुंच जाती है. ऐसा ही कुछ बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के ताजा एपिसोड में भी हुआ. जहां आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच तीखी बहस देखने को मिली. बात किचन को लेकर शुरू हुई थी. लेकिन तू-तू मैं-मैं जल्द ही पर्सनल अटैक में तब्दील हो गई. बात यहां तक पहुंच गई कि माही विज ने सारी सीमाएं ही पार कर दीं.
माही विज (Mahhi Vij) ने छूटते के साथ ही भोजपुरी यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के करियर, भोजपुरी इंडस्ट्री और उनकी पहचान को निशाने पर ला दिया. तू-तू मैं-मैं के दौरान माही ने आम्रपाली और भोजपुरी इंडस्ट्री पर टिप्पणी की. माही विज ने कहा, 'थूकते हैं भोजपुरी के लोग इसपे.' इसके साथ ही माही ने आम्रपाली दुबे की नकल भी उतारी. घर के अंदर यह सामान्य सामान्य गेमप्ले से आगे निकल गई.
आम्रपाली दुबे और माही विज की तू-तू मैं-मैं देखने के लिए यहां क्लिक करें
आम्रपाली दुबे इन टिप्पणियों से परेशान दिकीं. उन्हें लगा कि माही उनके काम पर सवाल नहीं उठा रही हैं, बल्कि उन सालों पर तंज कस रही हैं, जिनमें उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी जगह बनाई. भोजपुरी करियर उनकी पहचान का बड़ा हिस्सा है. इस तरह बहस खिंचती चली गई. लेकिन इस बहस के बीच में काजी तौकीर भी आ गए. उन्होंने माही विज का साथ लेते हुए कहा, 'उसको करने दे, वो कर रही है फुटेज के लिए.'
इस घटना ने घर के बाहर भी चर्चा छेड़ दी है. बिग बॉस में असहमति और तकरार आम हैं, लेकिन जब किसी के सालों के काम और उस इंडस्ट्री को मजाक बनाया जाए जिससे वह जुड़ी है, तो बात गेम से निकलकर पर्सनल हो जाती है. आम्रपाली ने साफ इशारा कर दिया कि करियर और भोजपुरी जड़ों पर की गई टिप्पणियों को वे मजाक नहीं लेंगी. तो यही लगता है कि माही-आम्रपाली के झगड़े की पिक्चर अभी बाकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं