बॉलीवुड सितारों की जिंदगी से जुड़ी बातें और तस्वीरों के लिए फैन्स बेताब रहते हैं. फिर अगर यह फोटो उनके बचपन या लड़कपन की हो तो फिर कहने ही क्या. ऐसी ही एक फोटो सोशल मीडिया पर है जिसमें एक बहुत ही खुशमिजाज और मासूम किशोर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ नजर आ रहा है. उसकी मुस्कान और मासूमियत भरे चेहरे को देखकर यह अनुमान लगाना मुश्किल होगा कि यह वही लड़का है जिसे एंग्री मैन ऑफ बॉलीवुड कहा गया, और जिसने जमीन से हैंड पंप उखाड़कर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे.
अब आप को बता देते हैं कि धर्मेंद्र के साथ इस फोटो में नजर आ रहा यह लड़का कोई और नहीं उनका बेटा सनी देओल (Sunny Deol) है. इस फोटो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र स्टोव पर कुछ बना रहे हैं जबकि सनी देओल उनके पास बाल्टी लेकर खड़े हैं. दोनों ही बाप-बेटा बहुत ही जिज्ञासा के साथ बर्तन में देख रहे हैं. इस तरह इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
#Dharmendra with son #SunnyDeol. @aapkadharam @iamsunnydeol @thedeol @Esha_Deol @AbhayDeol pic.twitter.com/k6bKFPc4HO
— Bollywoodirect (@Bollywoodirect) November 27, 2021
सनी देओल (Sunny Deol Photo) ने 1983 में 'बेताब' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. सनी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान एक्शन हीरो के तौर पर बनाई. उन्होंने 'घायल', 'अर्जुन' 'जीत', 'नरसिम्हा', 'घातक', 'गदर', 'डर' और 'अपने' जैसी फिल्मों में काम किया. इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म 'गदर 2' की शूटिंग कर रहे हैं. इसमें वह तारा सिंह के किरदार में एक बार फिर लौटेंगे.
आखिर क्या है Aranyak का रहस्य? जानें Raveena Tandon, Ashutosh Rana और Vinay Waikul से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं