This South Actress seen with father in photo done 1100 crore movie with SRK converted religion at age of 27 can you tell her name: फोटो में पापा की गोद में दिख रही प्यारी सी बच्ची बड़ी होकर खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस के रूप में मशहूर हो चुकी है. इसने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तो अपने हुनर के झंडे गाड़ ही दिए हैं, साथ ही इसने शाहरुख खान के साथ पहली ही बॉलीवुड फिल्म में कमाल कर डाला है. शाहरुख खान के साथ इनकी पहली फिल्म 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी. अगर आप इसे पहचान नहीं पा रहे हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं. लेकिन शक्ल देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फोटो में मासूमियत भरे चेहरे वाली ये बच्ची इस दौर की कामयाब हीरोइनों में शुमार हो चुकी है.

जवान में शाहरुख खान के साथ दिखी थीं साउथ की ये ब्यूटी
जी हां, हम बात कर रहे हैं खूबसूरत अदाकारा नयनतारा की. नयनतारा इस वक्त साउथ में सुपरस्टार की लिस्ट में आती हैं और दिनों दिन उनकी डिमांड बॉलीवुड में भी बढ़ती जा रही है. शाहरुख की फिल्म जवान में नयनतारा ने उनके अपॉजिट काम किया था, ये उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी लेकिन यहां भी उन्होंने कमाल कर दिया. नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है. नयनतारा ने अपने एक्टर सफर की शुरुआत 2003 में मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से की. इसके बाद कुछ फिल्में करने के बाद नयनतारा तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री की तरफ चली गई. नयनतारा की पहली तमिल मूवी अय्या थी. यहां शानदार फिल्में करने के बाद नयनतारा ने कन्नड़ फिल्मों में भी हाथ आजमाया और 2010 में सुपर फिल्म की. 2011 में तेलगु फिल्म श्री राम राज्यम के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

हिंदू धर्म अपनाकर रखा नयनतारा नाम
2011 से पहले नयनतारा ईसाई थीं. 2011 में उन्होंने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया और उनका स्क्रीन ने नयनतारा ही उनका आधिकारिक नाम बन गया. कभी नयनतारा का नाम प्रभुदेवा के साथ जोड़ा गया था. कहा जाता था कि प्रभुदेवा से शादी करने के लिए ही नयनतारा ने हिंदू धर्म अपनाया था लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग अलग हो गए. नयनतारा ने 2022 में फिल्म मेकर विग्नेश शिवम से शादी की है और दोनों जुड़वां बच्चों के पेरेंट बन चुके हैं. बता दें कि नयनतारा इस वक्त साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक है. नयनतारा एक फिल्म के लिए 20 से 25 करोड़ फीस चार्ज करती हैं. फोर्ब्स की इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट में साउथ की तरफ से शामिल होने वाली नयनतारा एकमात्र फीमेल एक्टर हैं. उनकी नेट वर्थ 200 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं