सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी सितारे की बचपन की फोटो वायरल होती रहती है. ये बॉलीवुड सितारे फैन्स के लिए अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर कर ही देते हैं. इसी क्रम में एक और तस्वीर सामने आई है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो आज के समय में बॉलीवुड की क्वीन कही जाती हैं. इस तस्वीर में वे स्कूल यूनिफार्म में खेतों में नजर आ रही हैं.
बता दें, कंगना रनौत ने अपने स्कूल के दिनों की एक फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस तस्वीर में कंगना स्कूल यूनिफार्म में बेहद क्यूट नजर आ रही हैं. फोटो में कंगना का बॉय कट लुक देखा जा सकता है. इसमें वे अपनी दोस्त के साथ दिखाई दे रही हैं. कंगना दूसरी तरफ देखते हुए फोटो खिंचवा रही हैं. इसे शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘पहाड़ों में हिल व्यू नाम का छोटा सा स्कूल. साल 1998 हिमाचल प्रदेश'. कंगना के इस फोटो पर अब तक 3 लाख से भी अधिक लोगों के लाइक्स आ गए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कंगना रनौत की पोस्ट पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘अपनी आंखों में बड़े सपने लिए छोटी प्यारी बच्ची'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘हमेशा ब्राइट'. बात करें काम की तो हाल ही में कंगना की फिल्म थलाइवी रिलीज हुई है, जिसमें उनके काम की तारीफ हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं