विज्ञापन

काजोल की गोद में दिख रही बच्ची बड़ी होकर बनी टॉप एक्ट्रेस, सुपरस्टार खान संग जुड़ा नाम, 28 साल बाद नाम जान फैंस हैरान

फोटो में दिख रही ये बच्ची आज इंडस्ट्री की नंबर वन एक्ट्रेस हैं. यह कोई स्टार किड नहीं हैं, फिर भी लोकप्रियता के मामले में आलिया, अनन्या, सारा और जान्हवी जैसी एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ती हैं.

काजोल की गोद में दिख रही बच्ची बड़ी होकर बनी टॉप एक्ट्रेस, सुपरस्टार खान संग जुड़ा नाम, 28 साल बाद नाम जान फैंस हैरान
इश्क फिल्म में नजर आई ये बच्ची आज है टॉप एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

साल 1997 में रिलीज हुई आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला और काजोल की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘इश्क' उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार रही थी. इस सुपरहिट मूवी में काजोल के साथ एक बेहद प्यारी-सी नन्ही बच्ची भी नजर आई थी, जिसे एक सीन में वह प्यार से गोद में उठाए दिखती हैं. गुलाबी फ्रॉक पहने उस मासूम चेहरे को शायद आप भूल चुके हों, लेकिन आज वही बच्ची बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबसूरत अदाकारा बन चुकी है. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘दंगल' में गीता फोगाट का किरदार निभाकर देशभर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की.

हाल में रिलीज हुई फातिमा की फिल्म

हाल ही में फातिमा सना शेख की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क' रिलीज हुई. फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान फातिमा जब सफेद साड़ी में पहुंचीं, तो उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी. वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. इस खास मौके पर काजोल भी मौजूद थीं और दोनों ने साथ में कैमरे के लिए पोज दिया. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों को तुरंत फिल्म ‘इश्क' का वह पुराना सीन याद आ गया, जिसमें काजोल नन्ही फातिमा को गोद में उठाए नजर आती हैं.

यह भी पढ़ें: बेटे की रहस्यमय मौत और वो 13 दिन! संजय कपूर की मां ने किया बहू प्रिया कपूर की साजिश का पर्दाफाश

दंगल के अलावा इन फिल्मों में दिखीं फातिमा

दंगल' से पहले और बाद फातिमा सना शेख कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वह ‘मेट्रो इन दिनों', ‘आप जैसा कोई' और अब ‘गुस्ताख इश्क' में लीड रोल निभाती दिखाई दीं. वहीं बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने ‘चाची 420', ‘वन 2 का 4' और ‘बड़े दिलवाले' जैसी फिल्मों में काम किया था.

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के साथ थी सुपरहिट जोड़ी, पति छोड़कर चला गया पाकिस्तान, 3 अफेयर और फिर गुमनाम मौत

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फातिमा ने खुद इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि ‘दंगल' से पहले भी वह आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. फातिमा ने कहा, “बहुत पहले फिल्म ‘इश्क' में एक सीन है, जहां आमिर ‘मरा-मरा' करते हुए आते हैं और सामने काजोल के हाथ में एक बच्ची होती है… वो बच्ची मैं ही हूं.”

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fatima Sana Shaikh, Fatima Sana Shaikh News, Ishq 1997, Fatima Sana Shaikh Childhood Photos, Fatima Sana Shaikh Child Artist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com