तसस्वीर में ऊपर की कतार में चौथे नंबर पर खड़ी गुलाबी रंग की साड़ी पहने मासूम और बेहद सरल सी नजर आ रही ये लड़की आज साउथ की फिल्मों का बड़ा नाम बन चुकी है. तस्वीर में सादगी की मूरत लग रही ये लड़की आज ग्लैमर और स्टाइल की नई परिभाषा बन गई है. टॉलीवुड के साथ ही बॉलीवुड में भी अपनी नई पहचान बना रही ये अभिनेत्री हर उम्र के लोगों की फेवरेट है. फिल्म ‘पुष्पा' के ‘ऊ अंटावा' गाने से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाली इस अभिनेत्री को अगर आप अब भी नहीं पहचान पाए तो आपको बता दें कि ये सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की कॉलेज के दिनों की तस्वीर है.
सामंथा ने मॉडलिंग से की शुरुआत
बचपन में बेहद सरल नजर आने वाली सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को ग्लैमर की दुनिया में आने का शुरू से शौक था और उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की, लेकिन इस दौरान सामंथा घर का खर्च उठाने के लिए पार्ट टाइम जॉब भी करती थीं. मॉडलिंग करते हुए ही उन्हें 'ये माया चेसाव (Ye Maaya Chesave)' का ऑफर मिला और उनकी डेब्यू फिल्म बड़ी हिट साबित हुई, इस फिल्म के लिए सामंथा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का भी अवॉर्ड मिला.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खाने तक के नहीं होते थे पैसे
सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे पढ़ाई में होशियार थीं, लेकिन उनके माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि उन्हें हायर एजुकेशन दे सकें. सामंथा ने कहा कि उनके पेरेंट्स हमेशा उनसे कहते थे, 'बहुत पढ़ाई करो और तुम पढ़ाई करके ही कुछ बड़ा कर पाओगी.' सामंथा ने आर्थिक तंगी के चलते छोटी-मोटी नौकरियां की थी. पहली फिल्म मिलने से पहले सामंथा की हालत इतनी खराब थी कि उनके पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे.
टाइगर 3 मूवी रिव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं