विज्ञापन

60-70 में किंग ऑफ रोमांस कहा जाता था यह एक्टर, शाहरुख से कम नहीं था जलवा, बिना इजाजत रेखा को किया था किस

रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' के अनुसार, यह किस तब हुआ था जब रेखा लगभग 15 साल की थीं और बिस्वजीत 32 साल के थे. यह शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में हो रही थी. किताब में आरोप लगाया गया है कि एक्ट्रेस को सीन के बारे में पता नहीं था, जिससे वह हैरान रह गईं.

60-70 में किंग ऑफ रोमांस कहा जाता था यह एक्टर, शाहरुख से कम नहीं था जलवा, बिना इजाजत रेखा को किया था किस
60-70 में किंग ऑफ रोमांस कहा जाता था यह एक्टर
नई दिल्ली:

हाल ही में एक्ट्रेस पल्लवी चटर्जी ने 47 साल पहले आई फिल्म 'अनजाना सफर' की शूटिंग के दौरान अपने पिता, दिग्गज एक्टर विश्वजीत और रेखा के बीच हुए विवादित किसिंग सीन पर अब रिएक्ट किया है और इसे गलत बताया है. इस घटना का जिक्र यासिर उस्मान की बायोग्राफी 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि उस समय 15 साल की रेखा को बिना बताए किस किया गया था, जिससे वह परेशान हो गई थीं.

पत्रकार विक्की लालवानी के साथ बातचीत में, पल्लवी चटर्जी ने कहा कि 'अंजाना सफर' के दौरान हुआ विवादित किस गलत था और रेखा की सहमति के बिना ऐसा नहीं होना चाहिए था. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके पिता को या तो मना कर देना चाहिए था या सीन करने से पहले इजाजत लेनी चाहिए थी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, घटना अनुचित थी, चाहे इसे किसी ने भी शुरू किया हो.

पल्लवी चटर्जी ने कहा, यह निश्चित रूप से गलत था. यह सही नहीं था, चाहे यह मेरे पिता ने किया हो या किसी और ने. उन्हें या तो इसे करने से मना कर देना चाहिए था या पहले रेखा की सहमति लेनी चाहिए थी. वह इसके लिए तैयार नहीं थीं, और जाहिर है कि 15 या 16 साल की लड़की के लिए यह चौंकाने वाला रहा होगा.

पल्लवी ने बताया कि उस दौर के डायरेक्टर कभी-कभी कैमरे पर असली रिएक्शन पाने के लिए एक एक्टर से सीन की डिटेल छिपाते थे. उन्होंने अंदाजा लगाया कि वह किस, जो खबरों के अनुसार कई मिनट तक चला था, डायरेक्टर की मंजूरी के बिना नहीं हो सकता था.

यह भी पढ़ें-  Rekha Bungalow: ना फिल्में ना, विज्ञापन, 100 करोड़ के बंगले में रहने वाली रेखा जीती हैं लग्जरी लाइफ, जानें क्या है एक्ट्रेस की कमाई का सोर्स

क्या है विवाद?

'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' के अनुसार, यह किस तब हुआ था जब रेखा लगभग 15 साल की थीं और बिस्वजीत 32 साल के थे. यह शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में हो रही थी. किताब में आरोप लगाया गया है कि एक्ट्रेस को सीन के बारे में पता नहीं था, जिससे वह हैरान रह गईं. खबरों के अनुसार, बाद में रेखा रो पड़ी थीं, और फिल्म को रिलीज होने में एक दशक की देरी हुई. आखिरकार यह 1979 में 'दो शिकारी' के नाम से रिलीज हुई.

पल्लवी ने बताया कि रेखा और उनका परिवार करीबी थे, वे अक्सर एक-दूसरे के घर जाते थे. उन्होंने कहा कि इस निजी जुड़ाव की वजह से इस घटना को लेकर रेखा की परेशानी और बढ़ सकती थी. उन्होंने यह भी बताया कि उस घटना के बावजूद, रेखा ने बाद में 'कहते हैं मुझको राजा' फिल्म में बिस्वजीत के साथ फिर से काम किया.

यह भी पढ़ें- भारतीय साहित्य के उपन्यास पर बनी देव आनंद-वहीदा रहमान की फिल्म को लेकर हुआ था विवाद, बाद में कहलाई मास्टरपीस

इस गलती से खत्न हुआ करियर 

बिस्वजीत ने करियर के पीक पर फिल्म प्रोड्यूसिंग में हाथ आजमाया. उन्होंने 'कहते हैं मुझको राजा' को प्रोड्यूस किया और डायरेक्ट भी किया है, लेकिन फिल्म बिग फ्लॉप साबित हुई और उनकी कमाई का सारा पैसा डूब गया.  एक्टर नेदोबारा अभिनय की ओर रुख किया, लेकिन देखते ही देखते वह फ्लॉप हो गये. एक्टर के हिट गानों में 'कजरा मोहब्बत वाला' , 'तुम्हारी नजर क्यों खफा हो गई', 'पुकारता चला हूं मैं' और 'कहीं दीप जले कहीं दिल' शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha, Biswajeet S Daughter, Biswajit Chatterjee, Biswajit Chatterjee Hit Movies, Biswajit Chatterjee Daughter Pallavi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com