विज्ञापन

9.28 मिनट का वो सीन, जो दिखाती है जौहर की झकझोर देने वाली प्रथा, एक टेक में एक्ट्रेस ने कर लिया शूट

जिस सीन को शूट करने के लिए मेकर्स ने डेढ़ दिन का वक्त रखा था, उसे दीपिका पादुकोण ने महज एक टेक में पूरा कर दिया था. प्रोड्यूसर शोभा संत ने अब इस सीन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया है.

9.28 मिनट का वो सीन, जो दिखाती है जौहर की झकझोर देने वाली प्रथा, एक टेक में एक्ट्रेस ने कर लिया शूट
एक टेक में ही पूरा हो गया था पद्मावत का वो खौफनाक सीन!
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्मों में कुछ सीन ऐसे हैं, जिन्हें पर्दे पर देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. हालांकि, उनके पीछे की कहानी उससे भी ज्यादा दिलचस्प होती है. किसी सीन को परफेक्ट बनाने के लिए कलाकार घंटों शूट करते हैं, कई रीटेक होते हैं और कभी-कभी पूरा दिन भी निकल जाता है. लेकिन एक एक्ट्रेस ने ऐसा सीन महज एक टेक में कर दिया, जिसके लिए मेकर्स ने करीब डेढ़ दिन का वक्त रखा था. सीन की गंभीरता, डायलॉग्स की भावनात्मक गहराई और किरदार की शान को देखते हुए टीम को अंदाजा था कि इसे शूट करना आसान नहीं होगा. मगर कैमरा ऑन होते ही एक्ट्रेस ने ऐसा परफॉर्म किया कि पूरी टीम हैरान रह गई. खास बात यह है कि यह वही ऐतिहासिक फिल्म थी, जिसमें राजपूती आन-बान-शान का बेहद मार्मिक दृश्य दिखाया गया था और वह सीन था पद्मावत का जौहर सीन.

दीपिका ने एक ही टेक में गाड़ दिए झंडे

फिल्म की प्रोड्यूसर शोभा संत ने जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस खास अनुभव का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि सीन से पहले दीपिका पादुकोण का मोनोलॉग बेहद प्रभावशाली था और इसे शूट करने के लिए टीम ने पूरा एक दिन तय किया था. शोभा के मुताबिक, ऐसे इमोशनल और बड़े स्तर के सीन को शूट करने में आमतौर पर काफी समय लगता है. इसी वजह से टीम ने इसके लिए करीब एक से डेढ़ दिन का समय रखा था. लेकिन दीपिका ने सभी उम्मीदों को पीछे छोड़ते हुए इसे महज एक टेक में पूरा कर दिया. उनके शानदार परफॉर्मेंस की वजह से शूटिंग तय समय से काफी पहले पूरी हो गई और टीम का काफी वक्त भी बच गया.

रणवीर के साथ दीपिका की केमिस्ट्री भी रही खास

शोभा संत ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों की जोड़ी रामलीला से लेकर पद्मावत तक दर्शकों को पसंद आई है. रियल लाइफ में पति-पत्नी होने के बावजूद दोनों अपने काम को लेकर बेहद प्रोफेशनल हैं. पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री और ऑफ-स्क्रीन प्रोफेशनल रवैये ने उनकी फिल्मों को खास बनाने में अहम भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें: मशहूर फिल्ममेकर से मधुबाला करना चाहती थी निकाह, पत्नी को दिलवाना चाहती थी तलाक, सालों बाद बेटे का खुलासा, दिलीप कुमार से रिश्ता

क्या है दीपिका का अगला प्रोजेक्ट?

वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका पादुकोण जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ राका में नजर आ सकती हैं, जिसे एटली बना रहे हैं. इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट को लेकर भी उनके नाम की चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्म में अमृता का किरदार निभा सकती हैं. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmavat Jauhar Scene, Deepika Padukone, Bollywood, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com